इसके अलावा वीडियो में एक्ट्रेस अपने फैंस से भी रूबरू होते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी जर्नी को यादगार बनाने के लिए सेल्फी भी ली और इंवेट में पहुंचे लोगों को टी-शर्ट भी दीं।
वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि, 'मुंबई का सफर पूरा हुआ...घर की बात ही अलग होती है...सच में घर वापस लौटने से बढ़कर कोई एहसास नहीं होता। इन पिछले कुछ दिनों में, मुझे जो प्यार और सपोर्ट मिला है, उससे मैं बहुत इंप्रेस हूं। मैं ईमानदारी से कह सकती हूं कि अगर आप सभी मेरी टीम के लिए नहीं होते, तो मुझे नहीं पता कि मैं कहां होती।’