अर्चना गौतम का कहना था कि उन्होंने अब्दु रोजिक का साथ देकर उन्हें कैप्टन बनवाया, लेकिन अब उनकी बिल्ली उन्हीं को म्याऊं कर रही है। उनका कहना था कि अब्दु अब अर्चना का साथ नहीं दे रहे हैं। ताजा प्रोमो में देखा गया कि अब्दु अर्चना से परेशान हैं, क्योंकि वह सुबह सो रही हैं। वह उन्हें बिस्तर छोड़ने के लिए कहते हैं, लेकिन वह तैयार नहीं होती हैं।