दिशा पाटनी ने भले ही इंडस्ट्री में कम फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी सभी फिल्मों में उनकी दमदार अदाकारी और उनके अंदाज ने फैंस का खूब दिल जीता है। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद भी दिशा पाटनी का नाम आज के समय में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। हाल में खबरें आई थी कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों अलग हो चुके हैं। इस खबर ने सबको हिलाकर रख दिया।