एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है। कपूर खानदान में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। फैंस बच्ची को देखने के लिए बेताब हैं। इस खुशी के मौके बीच नए-नए पेरेन्ट्स बने कपल की सोशल मीडिया पर बचपन की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। लोग अंदाजा लगाने में जुटे हु हैं कि आखिर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी दोनों में किसपर गई है।