
R. Madhavan Reveals Emotional Impact Of 26/11 Scene: बॉलीवुड के फेमस एक्टर आर. माधवन ने हाल ही में अपनी फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग के दौरान हुए एक खास अनुभव को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे इस फिल्म के एक अहम सीन ने उनके और बाकी स्टार्स को 26/11 मुंबई हमले की दर्दनाक यादों को फिर से ताजा कर दिया है।
आर. माधवन ने सोनिया सेनॉय के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का वो सीन जिसमें वे भारतीय एक्टर पाकिस्तानी किरदार निभाते हुए 26/11 हमले का जश्न मना रहे थे, ये सभी के लिए बेहद इमोशनल कर देने वाला था। "जब वो सीन खत्म हुआ तो सब स्टार्स की आंखों में आंसू थे, वे टूट कर फूट-फूट कर रो पड़े थे"।
आर. माधवन ने उन्हे ये भी बताया कि इस अनुभव ने उनकी फिल्मों और कंटेंट के प्रति सोच को पूरी तरह बदलकर रख दिया। बता दें, 'धुरंधर' में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स भी हैं। इस फिल्म ने थ्रिलर शैली में खूब सुर्खियां बटोरी हैं और फिल्म की कहानी, दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। पहले सप्ताह में 224.25 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 70.15 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 23.35 करोड़ रुपये और चौथे सप्ताह में 6.6 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कुल 1354.84 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। बता दें, आर. माधवन का ये खुलासा न केवल फिल्म के प्रति उनकी गहरी संवेदना को दर्शाता है, बल्कि ये भी बताता है कि कैसे उज्जवल और सशक्त कंटेंट दर्शकों के दिलों को छू सकता है और उन्हें इमोशनल रूप से जोड़ सकता है।