बॉलीवुड

अभिनेत्री राशी खन्ना के पर्स से चोरी हुए 50 हजार रुपये, इस शख्स ने हाथ किया साफ, पकड़ा गया चोर

Raashii Khanna Theft Case: अभिनेत्री राशी खन्ना के पर्स से पैसे चोरी की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया है। एक्ट्रेस के पर्स से 50,000 रुपये गायब होने की बात सामने आई।

2 min read
Apr 17, 2026
Raashii Khanna Theft Case (सोर्स- एक्स)

Raashii Khanna Theft Case: अभिनेत्री राशी खन्ना को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री एक फिल्म के सेट पर मौजूद थीं। वो एक प्रोजेक्ट की शूटिंग में इन दिनों बिजी हैं। इसी बीच उनके पर्स से 50,000 रुपये चोरी होने की खबर सामने आई है। जी हां, राशी खन्ना की वैनिटी वैन में रखे पर्स से पैसे चोरी हो गई हैं।

ये भी पढ़ें

कौन हैं लिजलैज? जिसकी फोटो लाइक करके विराट कोहली ने फिर मचा दिया ‘हल्ला’, कई बार आ चुकीं भारत

राशी खन्ना के चोरी हुए 50 हजार रुपये (Raashii Khanna Theft Case)

एचटी सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक राशी खन्ना के पर्स से 50 हजार की राशि चोरी हुई। चोरी करने वाला शख्स और कोई नहीं बल्कि उनकी वैनिटी वैन का स्टाफ ही था। जैसे ही इस घटना का खुलासा हुआ, सेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए शूटिंग का माहौल भी प्रभावित हुआ।

सिक्योरिटी टीम ने तुरंत की कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, जैसे ही पैसे गायब होने की जानकारी मिली, सेट पर मौजूद टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान शक एक कर्मचारी पर गया और बाद में उसे पकड़ लिया गया। कहा जा रहा है कि इस घटना के बाद उसे तुरंत सेट से बाहर कर दिया गया। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं पूरी टीम के लिए असहज स्थिति पैदा कर देती हैं। हालांकि, इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब अभिनेत्री की टीम की ओर से अलग जानकारी सामने आई।

अभिनेत्री की टीम ने किया बड़ा खुलासा (Raashii Khanna Theft Case)

जहां शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पैसे राशी खन्ना के बैग से चोरी हुए थे, वहीं उनकी टीम ने साफ किया कि चोरी की रकम अभिनेत्री की नहीं बल्कि उनके मैनेजर की थी। इस बयान के बाद मामले की दिशा बदल गई और यहेसाफ हुआ कि घटना से जुड़ी कई बातें पहले गलत तरीके से सामने आई थीं।

फिलहाल अभिनेत्री की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे मामलों में अक्सर कलाकार अपनी शूटिंग और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को प्राथमिकता देते हैं और सार्वजनिक बयान देने से बचते हैं। हालांकि ये वाकई काफी हैरान कर देने वाली घटना है क्योंकि सितारों की टीम में अक्सर कई लोग होते हैं जो दिन रात उनके साथ काम पर रहते हैं।

ये भी पढ़ें

‘आखिरी बार गले लगा लेता’, सुसाइड अटेम्प्ट करने वाले अनुराग डोभाल के घर में मौत, फूट-फूट कर रोते आए नजर
Published on:
17 Apr 2026 05:24 pm
Also Read
View All