बॉलीवुड

राधिका आप्टे ने प्रियंका के लिए कही ये बड़ी बात, जानें पूरी खबर

अगर बात करें राधिका आप्टे के वर्क फ्रंट की तो उनकी फिल्म 'अंधाधुंध' रिलीज होने वाली है।
2 min read
Sep 15, 2018
Radhika Apte
Radhika Apte

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे पॉपुलर टीवी शो 'सेक्रेड गेम्स' में अपनी एक्टिंग के कारण चर्चा में थीं। इन दिनों वह हॉलीवुड की ओर भी रुख ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उनकी ग्लोबल पॉपुलैरिटी का सम्मान करती हैं। एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा, 'प्रियंका जो कुछ कर रही हैं, मैं उनकी प्रशंसा करती हूं। वह अद्भुत काम कर रही हैं। वह कुछ समय से हॉलीवुड में हैं और उन्होंने वहां कई लड़ाइयां लड़ी है।' हालांकि, उन्हें लगता है कि विश्व सिनेमा में दक्षिण एशियाई महिलाओं की कमी है।

हॉलीवुड में और एशियाई की जरूरत
राधिका ने आगे कहा, 'अगर आप कनाडा या लॉस एंजेलिस जाते हैं, तो आपको वहां कई दक्षिण एशियाई लोग मिलेंगे। लेकिन स्क्रीन पर वे बहुत कम संख्या में हैं। असामान्य बात यह है कि स्क्रीन पर ज्यादा दक्षिण एशियाई नहीं हैं। हमें और लोगों की जरूरत है।' राधिका ने यह भी कहा कि लोगों को न केवल हॉलीवुड का सपना देखना चाहिए, बल्कि दुनिया में समान सम्मान के लिए भी लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि हमारी पीढ़ी रूढ़िवाद को तोड़े और भारतीय कलाकार हॉलीवुड में हर तरह की भूमिकाएं हासिल करने के लिए अपना रास्ता बनाएं।'

इन फिल्मों में भी नजर आएंगी
अगर बात करें राधिका आप्टे के वर्क फ्रंट की तो उनकी फिल्म 'अंधाधुंध' रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, तब्बू, जाकिर हुसैन, अनिल धवन, अश्विनी कालेस्कर और मानव विज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं। वे आने वाली फिल्म 'बाजार', 'बॉम्बेरियांं', 'द आश्रम', ' उला', 'द वेडिंग गेस्ट' में भी नजर आएंगी।

मोटवानी ने की प्रशंसा

अभिनेत्री राधिका आप्टे ने इस साल 'पैडमैन', 'लस्ट स्टोरीज' और 'घोल' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। हाल में उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं। फिल्मकार विक्रमादित्य मोटवानी ने राधिका की प्रंशसा करते हुए कहा कि वे इस साल की 'राजकुमार राव' हैं। उन्होंने कहा कि राधिका ने इस साल अलग-अलग तरह की गुणवत्तापूर्ण फिल्में की हैं।

Published on:
15 Sept 2018 05:27 pm
Also Read
View All