सूत्र ने बताया है कि, ‘प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'भारत' दिशा और तब्बू के कारण छोड़ी है। असल में पहले फिल्म 'भारत' में केवल वो ही अदाकारा थीं लेकिन फिर बाद में दिशा और तब्बू की एंट्री हुई, जिसकी वजह से देसी गर्ल थोड़ी परेशान हुईं। इसके साथ-साथ सलमान खान के सेट पर लेट आने की आदत से देसी गर्ल पहले से ही वाकिफ हैं। हॉलीवुड में काम करने के बाद प्रियंका चोपड़ा को वक्त पर काम करने की आदत हो गई है और उन्हें ऐसा लग रहा था कि वो भाईजान की आदत को लम्बे समय तक नहीं झेल पाएंगी। जिस कारण उन्होंने 'भारत' से किनारा करना ही सही समझा।’