बॉलीवुड

Raid 2 Box Office Collection: ‘रेड-2’ ने पहले दिन की धाकड़ कमाई, इस फिल्म को छोड़ा पीछे

Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की लेटेस्ट मूवी रेड-2 रिलीज हो गई है। इसके पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं। यहां जानिए इसका फर्स्ट डे कलेक्शन।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2025, 9:26 AM IST
Raid 2 Box Office Collection Day 1 Ajay Devgn Film
रेड-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Raid 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन एक बार फिर से IRS ऑफिसर अमय पटनायक के रूप में रेड-2 में नजर आ रहे हैं। उनकी ये फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 

ये फिल्म 2018 की हिट मूवी रेड का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन के साथ साथ सौरभ शुक्ला और रितेश देशमुख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान राज कुमार गुप्ता ने संभाली है और ये 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसके फर्स्ट डे कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है।

रेड-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रेड-2

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड-2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 18.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। फिल्म में अजय देवगन के अमय पटनायक और रितेश देशमुख के खलनायक दादा मनोहर भाई के बीच की टक्कर देखने को मिल रही है। फिल्म 2 घंटे 30 मिनट लंबी है और देशभर के करीब 4,000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।

दिनकलेक्शन
डे 118.25 करोड़ रुपये
कुल18.25 करोड़ रुपये

कैसा रहा लोगों का रिएक्शन

इस फिल्म ने अजय देवगन की आजाद को पीछे छोड़ दिया है, जिसका लाइफ टाइम कलेक्शन 7 करोड़ रुपये था। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई दर्शकों ने फिल्म की कहानी और अजय देवगन की परफॉर्मेंस की तारीफ की है। वहीं कुछ इसे नॉर्मल बताते दिखे।

रेड-2 फिल्म की स्टारकास्ट 

फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार हैं। रेड-2 में तमन्ना भाटिया और जैकलीन फर्नांडीज का स्पेशल आइटम नंबर भी है। रेड ने भारत में 103 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। रेड-2 से उम्मीद है कि ये फिल्म इस सफलता को और आगे बढ़ाएगी।

रेड-2 बॉक्स ऑफिस क्लैश 

रेड-2 को रेट्रो, केसरी-2 और हिट-3 जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है, लेकिन निर्माता भूषण कुमार का मानना है कि ये फिल्म इनसे "नॉन-थ्रेटनिंग" है और अच्छी कमाई करेगी। 

Updated on:
2 May 2025, 9:26 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब