बॉलीवुड

Raid 2 Box Office Collection Day 4: बजट से दोगुना हुई ‘रेड-2’ की कमाई, वीकेंड में छाए अजय देवगन 

Raid 2 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड-2 टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसने वीकेंड में जबरदस्त कमाई की है।
2 min read
• •
May 05, 2025
raid-2-box-office-day-4-ajay-devgn-movie-collection-report
रेड-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

Raid 2 Box Office Collection Day 4: 1 मई 2025 को रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म रेड-2 ने रिलीज के बाद से अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। इस फिल्म से अजय एक बार फिर अमय पटनायक के किरदार में लौटे हैं। पहली फिल्म ‘रेड’ के 7 साल बाद ये सीक्वल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं राज कुमार गुप्ता, जो ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के 6 साल बाद निर्देशक के रूप में लौटे हैं।

रेड-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 

रेड-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रेड-2 फिल्म ने शनिवार (डे 4) को 21.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन बढ़कर 70.75 करोड़ रुपये हो गया है। सैकनिल्क के मुताबिक, रविवार को रेड-2 का कलेक्शन अपने ओपनिंग डे के करीब रहा, इस तरह फिल्म 70 करोड़ रुपये के नेट इंडिया कलेक्शन को पार कर गई।

दिन कलेक्शन
डे 119.25 करोड़ रुपये
डे 212 करोड़ रुपये
डे 318 करोड़ रुपये
डे 421.50 करोड़ रुपये
टोटल70.75 करोड़ रुपये

लोगों को क्यों पसंद आई रेड-2 

रेड-2 को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से मिला-जुला लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिला है। कई दर्शकों ने फिल्म के थ्रिल, परफॉर्मेंस और स्क्रीनप्ले की सराहना की है। जानकारों का कहना है कि ये सकारात्मक माहौल फिल्म को आने वाले वीकडेज में टिके रहने में मदद करेगा।

मिली कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

रेड-2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर केसरी चैप्टर-2, द भूतनी और ग्राउंड जीरो जैसी बड़ी फिल्मों से मुकाबला कर रही है। अगर ये फिल्म सोलो रिलीज होती, तो इसका प्रदर्शन और भी बेहतर हो सकता था। फिर भी अजय देवगन की स्टार पावर और मजबूत कहानी के चलते फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है।

रेड-2 स्टार कास्ट 

फिल्म में अजय देवगन, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में हैं। रितेश इसमें विलेन के रोल में दिखे हैं। वाणी कपूर ने अजय देवगन की ऑनस्क्रीन पत्नी का रोल प्ले किया है।

Also Read
View All
मुश्ताक खान की उम्र और फिल्मों को लेकर गलत जानकारी पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आता है जन्मदिन

The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर