बॉलीवुड

‘मां क्या कहेगी आपकी?’, आमिर खान के साथ सबसे लंबे किसिंग सीन के सवाल पर भड़क गई थीं करिश्मा कपूर, अब हुआ खुलासा

Raja Hindustani Kiss Scene: अभिनेत्री करिश्मा कपूर और आमिर खान के लंबे किसिंग सीन को लेकर अब फोटोग्राफर ने बड़ा खुलासा किया है।

2 min read
Jun 18, 2026
Karishma Kapoor Kissing Scene
Karishma Kapoor Kissing Scene (सोर्स- IDMb)

Karishma Kapoor Kissing Scene: 90 के दशक की फिल्मों का जिक्र होते ही कुछ सीन ऐसे हैं, जो दर्शकों की यादों में हमेशा के लिए दर्ज हो गए। साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा। लेकिन फिल्म की सफलता के साथ-साथ एक ऐसा सीन भी चर्चा का केंद्र बन गया, जिसने उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरीं। ये था आमिर खान और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया बारिश वाला किसिंग सीन।

करिश्मा कपूर ने किया था सबसे बड़ा किसिंग सीन

उस समय हिंदी फिल्मों में रोमांस दिखाया जाता था, लेकिन इतने लंबे और बोल्ड लिप-लॉक को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही उत्सुकता थी। कहा जाता है कि ये सीन उस दौर के सबसे लंबे ऑनस्क्रीन किस में गिना गया। दिलचस्प बात ये थी कि इस सीन को पर्दे पर उतारना आसान नहीं था।

बताया जाता है कि बारिश, कैमरे के एंगल और लाइटिंग को सही करने के लिए बार-बार शूटिंग करनी पड़ी। कई मीडिया रिपोर्ट्स और फिल्म से जुड़े लोगों के मुताबिक, इस एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए करीब 47 रीटेक लेने पड़े। लगातार हो रही बारिश और तकनीकी चुनौतियों के कारण शूटिंग टीम को घंटों मेहनत करनी पड़ी। सेट पर भी सीमित लोगों को ही मौजूद रहने की अनुमति दी गई थी, ताकि कलाकार सहज महसूस कर सकें।

रामाकांत मुंडे ने सीन से जुड़ा किस्सा बताया

फिल्म रिलीज होने के बाद ये सीन चर्चा का विषय बन गया। दर्शकों के बीच इसकी खूब बातें हुईं और मीडिया में भी इसे लेकर सवाल उठने लगे। अब सालों बाद वरिष्ठ सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रामाकांत मुंडे ने इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है।

'हिंदी रश' से बात करते हुए रामाकांत मुंडे ने बताया है कि इस किसिंग सीन को उस वक्त का सबसे लंबा सीन माना गया था। अभ फिल्म की रिलीज से पहले हमारे पास उसके फोटोग्राफ्स थे तो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसी सीन को लेकर करिश्मा कपूर से रिपोर्टर्स् ने सवाल कर लिया था कि आपने ये सीन कैसे कर लिया। आपकी मां बबीता क्या कहेंगी।

तो इस सवाल पर करिश्मा कपूर को इतना गुस्सा आ गया था कि वो तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेसं छोड़कर वहां से चली गई थीं। वहीं आमिर खान ने भी उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था ऐसा सवाल आपको पूछने का कोई हक नहीं है। ये बहुत निजी सवाल है।

फिल्म के बारे में

‘राजा हिंदुस्तानी’ केवल एक सुपरहिट फिल्म नहीं थी, बल्कि इसने आमिर खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी को भी दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई। फिल्म के गाने, संवाद और रोमांटिक सीन आज भी याद किए जाते हैं। तीन दशक बाद भी इस किसिंग सीन की कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और ये साबित करती है कि कुछ फिल्मी पल समय गुजरने के बाद भी इतिहास का हिस्सा बने रहते हैं।

Published on:
18 Jun 2026 11:03 am