बॉलीवुड

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय की ‘2.0’ का मेकिंग वीडियो आया सामने, ऐसे फिल्माए गए दृश्य

विशेष बात यह है कि इस फिल्म को बनाने में हॉलीवुड के वीएफएक्स एक्सपर्ट का सहयोग लिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 1:06 PM IST
movie 2.0
movie 2.0

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का एक वीडियो सामने आया है। यह फिल्म का मेकिंग वीडियो है। बता दें कि यह एक बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। फिल्म '2.0' पहले आई फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है। बता दें कि फिल्म 'रोबोट' सुपरहिट हुई थी। अब इसके सीक्वल को उससे भी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। इसका जो मेकिंग वीडियो सामने आया है, उससे पता चल रहा है कि फिल्म में वीएफएक्स का कितने अच्छे तरीके से इस्तेमाल किया गया है। विशेष बात यह है कि इस फिल्म को बनाने में हॉलीवुड के वीएफएक्स एक्सपर्ट का सहयोग लिया गया है।

उम्दा वीएफएक्स की वजह से हो रही फिल्म में देरी:
यह फिल्म बड़े बजट की है और काफी समय से चर्चा में है। फिल्म बनाने में काफी पैसा खर्च किया जा रहा है। इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और इसे मास्टरपीस बनाने की कोशिश चल रही है। बीबीसी ने फिल्म की मेकिंग पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। बता दें कि यह फिल्म पिछले तीन सालों से बन रही है और इसमें वीएफएक्स की वजह से ही देरी हो रही है। इस मेकिंग वीडियो में अभिनेत्री एमी जैक्सन भी नजर आ रही हैं।

खतरनाक विलेन के रूप में अक्षय:
इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अक्षय इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। फिल्म से अक्षय का लुक पहले ही सामने आ चुका है। इसमें वह 'डॉक्टर क्रो' का किरदार निभाते नजर आएंगे। माना जा रहा है कि अक्षय का रोल फिल्म में काफी खतरनाक होगा। इसके अलावा फिल्म में एमी जैक्सन और आदिल हुसैन भी हैं।

Published on: