बॉलीवुड

राजकुमार राव ने वजन बढ़ने को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- भर-भरकर पिज्जा और मिठाइयां…

Rajkummar Rao on Weight Gain: राजकुमार राव ने 'वजन बढ़ने' को लेकर ट्रोल करने वालों पर चुप्पी तोड़ी, उज्ज्वल निकम की बायोपिक के लिए अपने ट्रांसफॉर्मेशन का खुलासा किया।
2 min read
Feb 16, 2026
Rajkummar Rao on Weight Gain
राजकुमार राव 'उज्ज्वल निकम' की बायोपिक के लिए बदली काया। (फोटो सोर्स: rajkummar_rao)

Rajkummar Rao on Weight Gain: बीते कुछ दिनों से एक्टर राजकुमार राव अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वजन बढ़ना और बाल कम होना शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बदलाव उज्ज्वल निकम की बायोपिक के लिए है और बताया कि उन्होंने लगभग 10 किलो वजन बढ़ाया है। उन्होंने कहा, "अगर मैं मेहनत से ऐसा कर सकता हूं तो मुझे कृत्रिम अंगों पर भरोसा नहीं है।" उन्होंने आगे बताया कि वह अब सौरव गांगुली की बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं।

'मालिक' फेम राजकुमार राव हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में नजर आए और अपने नए लुक से सबका ध्यान खींचा। उनके अचानक बढ़े वजन और कम बालों ने सुर्खियां बटोरीं, जिसके चलते उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा। इस पर रिएक्शन देते हुए राजकुमार ने साफ कर दिया कि उनका ये बदला हुआ लुक फेमस पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की बायोपिक के लिए है।

इसके आगे उन्होंने बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने लगभग 10 किलो वजन बढ़ाया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब मेहनत से मनचाहा लुक हासिल किया जा सकता है, तब वो कृत्रिम अंगों (prostheses) का इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने आगे कहा कि निकम के भूमिका को रियलिस्टिक बनाने के लिए उन्होंने जानबूझकर अपना वजन बढ़ाया और बाल कम किए।

राजकुमार राव ने 'वजन बढ़ने' को लेकर ट्रोल करने वालों पर तोड़ी चुप्पी

राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'उनकी पहचान उनकी कला से होती है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मैंने अपनी अपकमिंग बायोपिक 'निकम' की शूटिंग पूरी की है। इस किरदार के लिए शारीरिक बदलाव की जरूरत थी, और बतौर एक्टर ये करना मेरा फर्ज है।

इसके आगे उन्होंने पोस्ट में लिखा, "चाहे वजन बढ़ाना हो या बूढ़ा दिखना (किसी खास उम्र का किरदार निभाने के लिए) या अपने बालों को पतला करना हो, जिसके मेरे हेयर स्टाइलिस्ट बहुत खिलाफ थे, लेकिन सभी ने मुझे बोस के लिए भी आधा गंजा न होने और इतना वजन बढ़ाने या ट्रैप्ड के लिए खाना-पीना बंद न करने और इतना वजन कम न करने या श्रीकांत की शूटिंग के दौरान कैमरे बंद होने पर भी दृष्टिहीन व्यक्ति की तरह व्यवहार न करने की सलाह दी थी।"

बायोपिक के लिए बढ़ाया 9-10 किलो वजन

राजकुमार ने बताया कि निकम के किरदार के लिए उन्हें करीब 9-10 किलो वजन बढ़ाना पड़ा और इसके लिए वो रोजाना दो पिज्जा, खूब सारी मिठाइयां, साथ ही आलू पराठे और बिरयानी जैसे अपने फेवरेट पकवान खा रहे थे, ताकि बिना किसी भारी-भरकम मेकअप के नेचुरली ही निकम जैसा लुक पा सकें। इसके आगे उन्होंने उम्मीद जताते हुए लिखा कि फिल्म जल्द ही रिलीज होने पर दर्शक उनकी मेहनत को समझ पाएंगे और उसकी सराहना करेंगे।

राजकुमार राव सौरव गांगुली की बायोपिक में भी आएंगे नजर

अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात करते हुए राजकुमार ने कहा कि अब वो बदलाव के दौर में हैं, और कहा कि अब समय आ गया है कि वो अपना वजन वजन कम करें और अपनी अगली बायोपिक के लिए सौरव गांगुली के किरदार में ढलने के लिए तैयार हो जाएं।

Updated on:
16 Feb 2026 10:49 pm
Published on:
16 Feb 2026 10:48 pm