बॉलीवुड

जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने उठाया ये कदम, खुद वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Rajpal Yadav YouTube Channel: राजपाल यादव ने जेल से बाहर आने के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपना खुद का यूट्यूब चैनल ओपन कर लिया है। जिसका नाम और उसका मतलब उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया है।
2 min read
Feb 28, 2026
Rajpal Yadav YouTube Channel
राजपाल यादव ने शुरू किया यूट्यूब चैनल

Rajpal Yadav YouTube Channel: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव के लिए पिछला कुछ समय किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। 9 करोड़ के चेक बाउंस केस मामले में 13 दिन तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे बिताने के बाद, अब वह एक बार फिर अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की जद्दोजहद में जुट गए हैं। जेल से बाहर आते ही राजपाल ने न सिर्फ फिल्मों में वापसी की है, बल्कि कहा जा रहा है कि जो कदम उन्होंने उठाया है उससे उन्हें पैसा कमाने में मदद मिल सकती है।

राजपाल यादव ने खोला अपना यूट्यूब चैनल (Rajpal Yadav YouTube Channel)

राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए अपने नए सफर का ऐलान किया है। उन्होंने अपना खुद का आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है, जिसका नाम 'राजपाल नौरंग यादव' रखा गया है। उन्होंने बताया कि वे पिछले काफी समय से इस नई पारी की तैयारी कर रहे थे। अपने इस चैनल के जरिए वे अब सीधे अपने फैंस से जुड़ेंगे। उन्होंने अपने चैनल का एक दिलचस्प मिशन भी बताया- "बूढ़े हों या नौजवान, सबको मनोरंजन मिले एक समान।" राजपाल ने फैंस से गुजारिश की है कि इस मुश्किल वक्त में उनका प्यार और सपोर्ट उनके लिए बहुत जरूरी है।

10 अप्रैल को रिलीज होगी राजपाल यादव की फिल्म (Rajpal Yadav New Movie Release In April)

फिल्मों की बात करें तो राजपाल यादव की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत-बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर और पहला गाना रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। राजपाल के फैंस उन्हें फिर से पर्दे पर उसी पुराने अंदाज में देखने के लिए बेताब हैं। जेल से वापसी के बाद अपनी वैनिटी वैन से काम पर लौटने का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जो उनके बुरे वक्त में उनके साथ खड़े रहे।

कर्ज के दलदल से निकालने में सोनू सूद का बड़ा हाथ (Rajpal Yadav Instagram)

आपको बता दें कि राजपाल यादव ने अपनी एक फिल्म प्रोड्यूस करने के लिए 9 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इसके बाद वे कानूनी पचड़ों में फंस गए और उन्हें जेल जाना पड़ा। उनकी इस मुश्किल घड़ी में 'मसीहा' बनकर उभरे एक्टर सोनू सूद। सोनू सूद ने राजपाल को कर्ज से उबारने और जेल से बाहर निकालने के लिए एक मुहिम शुरू की।

इसके बाद बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने राजपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और एक बड़ी राशि दान की, जिससे उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो सका। फिलहाल, राजपाल यादव अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर एक नई शुरुआत कर रहे हैं। देखना होगा कि क्या उनका यूट्यूब चैनल और आने वाली फिल्में उन्हें फिर से वही पुराना स्टारडम दिला पाती हैं या नहीं।

Updated on:
28 Feb 2026 02:45 pm
Published on:
28 Feb 2026 02:34 pm
Also Read
View All
सत्येंद्र सोनी पेमेंट विवाद ने पकड़ा तूल, AICWA ने की फिल्म के मेकर्स के खिलाफ FIR की मांग

मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की, फिर आया ऐसा ट्विस्ट एक्सीडेंट बन गया ‘मर्डर कॉन्सपिरेसी’, जानें ‘मशीन’ फिल्म क्यों है चर्चा में

K. भाग्यराज के हार्ट अटैक से निधन के बाद भावुक हुए अनिल कपूर, याद किया ‘बेटा’ और ‘वो सात दिन’ के पीछे का अनसुना किस्सा

‘Eetha’ की रिलीज से पहले बढ़ीं श्रद्धा कपूर की मुश्किलें! फिल्म के नाम को लेकर भड़का विठाबाई नारायणगांवकर का परिवार

‘उसे और ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे’ दीपिका की पहली हिट फिल्म पर शाहरुख खान ने किया था मजेदार कमेंट