बॉलीवुड

एक्टर-फिल्म निर्माता Rakesh Roshan को लगा कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, शेयर की फोटो

अभिनेता और फिल्म मेकर राकेश रोशन ( Rakesh Roshan ) ने लगवाई कोरोना वैक्सीन सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर फैंस को दी जानकारी कई और सेलेब्स भी लगा चुके हैं कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine )
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2021, 7:37 AM IST
Rakesh Roshan gets first dose of Corona vaccine
Rakesh Roshan gets first dose of Corona vaccine

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कई लोग अब तक वैक्सीन लगवा चुके हैं। जिसमें आम से लेकर खास लोग तक नाम शामिल है। वहीं कुछ समय पहले हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर एक्टर और फिल्म निर्माता राकेश रोशन ( Rakesh Roshan ) भी कोरोना वैक्सीन लगवाई है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट शेयर कर दी है। कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) लगवाते हुए राकेश रोशन के चेहरे पर बड़ी से स्माइल नज़र आ रही हैं।

राकेश रोशन को लगा पहला वैक्सीन का डोज

राकेश रोशन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह वैक्सीन अपलोड करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए वह लिखते हैं कि उन्होंने 'पहली कोविशील्ड ले ली है, आप भी लीजिए।' वैक्सीन लगवाते हुए राकेश रोशन के चेहरे पर मुस्कुराहट नज़र आ रही है। साथ वह फैंस को थम्स अप भी दिखा रहे हैं।

कई अभिनेताओं को लग चुकी है वैक्सीन

वैसे आपको बता दें राकेश रोशन से पहले कमल हासन ( Kamal Hassan ) और सतीश शाह ( Satish Shah ) जैसे कई और सेलेब्स भी कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा चुके हैं। इन सभी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी।

राकेश रोशन के परिवार को हुआ था कोरोना

कोरोनावायरस के दौरान राकेश रोशन की पत्नी पिंकी ( Pinky Roshan ) को कोरोना हो गया था। जिसकी वजह से वह क्वारंटाइन हो गई थीं। साथ ही उनके घर में काम करने वाले स्टाफ के अधिकतर लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सेल्फ आइसोलेशन में रहने के बाद सभी ने कोरोना को मात दी थी।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा