बॉलीवुड

फाइनल हुई KRRISH 4 की रिलीजिंग डेट..पापा से मिला ऋतिक को SURPRISE..

KRRISH 4 की रिलीजिंग डेट का ऐलान
2 min read
• •
Jan 10, 2018
krrish 4
krrish 4

आज बॉलीवुड के डासिंग स्टार ऋतिक रोशन का ४४वां बर्थडें है। बर्थडे के इस मौके पर रितीक को यकीनन कई गिफ्ट मिलें होंगे लेकिन इस मौके पर ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने ऐसा गिफ्ट दिया कि सभी हो गए हक्के बक्के। दरअसल राकेश रोशन ने जन्मदिन के मौके पर ऋतिक की सबसे कामयाब फिल्म की अगली पार्ट 'KRRISH 4' की रिलीजिंग डेट बता कर सबसे बड़ा surprised दिया है।

राकेश रोशन ने एक ट्वीट के जरिये ये जानकारी दी है। राकेश ने लिखा है कि - शायद आज 'KRRISH 4' की रिलीजिंग डेट बताने का सबसे अच्छा मौका है। 'KRRISH 4', 2020 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। राकेश रोशन ने इसके साथ ही लिखा है -ऋतिक के जन्मदिन पर आप सभी के लिए एक उपहार।

बता दें कि 'KRRISH'ऋतिक की सबसे ज्यादा कामयाब फिल्मों में एक है। फिल्म 2003 में रिलीज हुई 'कोई मिल गया' फिल्म की सीरिज है। कोई मिल गया के बाद अगला पार्ट 'KRRISH', 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म उस समय की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म के निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन हैं।'KRRISH' में ऋतिक रोशन के साथ ही प्रियंका चौपड़ा हैं। 'KRRISH' की आखिरी पार्ट 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विवेक ओबोरॉय और कंगना रनौत विलेन के किरदार में थे।

गौरतलब है कि 'KRRISH' सुपर हीरों पर आधारित फिल्म है।पिछली बार भी फिल्म में काफी कुछ नया था जिसें दर्शकों ने खास पंसद भी किया था।साइंस फिक्शन पर आधारित इस फिल्म को दर्शको के हर वर्ग की दिलचस्पी रहती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2020 में आने वाली 'KRRISH 4' बॉक्सऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। बता दें कि जल्द ही ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' आने वाली है।

Updated on:
11 Jan 2018 11:20 am
Published on:
10 Jan 2018 05:59 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा