
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान लगातार खबरों में बने हुए हैं। शाहरुख की फिल्म 'पठान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। अब 'पठान' की तीसरे दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े भी सामने आ गए हैं। बुधवार 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये बटोरे। उसके बाद अगले दिन फिल्म ने 70.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म ने पहले दो दिनों में 127.50 करोड़ की कमाई की। उसके बाद तीसरे दिन भी 'पठान' का क्रेज देखने को मिला। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस फिल्म की सराहना करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में डायरेक्टर राकेश रोशन ने भी इस पर कमेंट किया है।
सलमान के डायलॉग को लेकर राकेश रोशन ने की बात
फिल्म में सलमान खान का एक छोटा-सा सीन है, जो बीच-बीच में राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फिल्म 'करण अर्जुन' के एक डायलॉग का इस्तेमाल करते हैं। फिल्म 'पठान' में सलमान खान ने फिल्म 'करण अर्जुन' के डायलॉग 'भाग अर्जुन भाग' की तरह डायलॉग 'भाग पठान भाग' का इस्तेमाल किया है। राकेश रोशन ने मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान इसको लेकर बात की है।
राकेश रोशन को पसंद आई फिल्म
राकेश रोशन से पूछा गया कि इस डायलॉग को सुनकर वह क्या सोचते हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं फिल्म में इतना डूबा हुआ था कि मेरे पास इस डायलॉग के बारे में सोचने का वक्त ही नहीं था। मुझे फिल्म बहुत पसंद आई। जॉन, दीपिका, शाहरुख, डिंपल सभी का काम पसंद आया। साथ ही फिल्म का संगीत और सिद्धार्थ आनंद का विजन भी पसंद आया।"
पठान ने वर्ल्डवाइड में की इतनी कमाई
बता दें, रिलीज के पहले दो दिन में फिल्म पठान ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की और हर किसी को हैरान कर दिया। हालांकि तीसरे दिन इसकी कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को पठान ने 39.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने अभी तक 166.75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह आकंड़ा केवल भारत के बॉक्स ऑफिस का है। बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की, तो ये आकंड़ा 310.37 करोड़ तक पहुंच चुका है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता सुप्रिया सुले ने की शाहरुख खान की 'पठान' की तारीफ, फिल्म को बदनाम करने वाले नेताओं पर उठाए सवाल