बॉलीवुड

राखी सावंत की लव स्टोरी में आया ट्विस्ट, नए बॉयफ्रेंड आदिल की EX गर्लफ्रेंड ने मारी एंट्री

एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। उनकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। राखी अपने पति रितेश से अलग होने के बाद एक बार फिर रिलेशनशिप में हैं। इस बार वो आदिल दुर्रानी के प्रेम में हैं। राखी सावंत से आदिल उम्र में काफी छोटे हैं। दोनों साथ में काफी खुश नजर आते हैं, लेकिन यहां एक ट्विस्ट आ गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2022, 10:32 AM IST
rakhi sawant boyfriend adil khan durrani in relationship with roshina
rakhi sawant boyfriend adil khan durrani in relationship with roshina

दरअलस में बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी की एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री ने राखी को परेशान कर दिया है। लड़की ने दावा किया है कि आदिल असल में उसका बॉयफ्रेंड है और राखी के दावे झूठे हैं। TOI की एक खबर के मुताबिक हाल ही में राखी सावंत को एक लड़की का फोन कॉल आया। इस लड़की ने अपना नाम रोशिना देलावरी बताया है जो कि मैसूर की रहने वाली है। बता दें कि राखी का बॉयफ्रेंड आदिल भी इसी शहर से है।

रोशिना ने राखी सावंत को बताया कि आदिल खान दुर्रानी जिसे वह अपना नया बॉयफ्रेंड बता रही हैं वो असल में पिछले 4 सालों से उन्हें डेट कर रहा है और उनके साथ प्यार में है। रोशिना ने राखी सावंत को उन लम्हों के बारे में बताया जो उन्होंने आदिल के साथ बिताए हैं और कहीं न कहीं उन्होंने राखी को आदिल से दूर रहने की भी हिदायत दे दी।

रिपोर्ट के मुताबिक राखी सावंत ने जब आदिल से इस लड़की के बारे में पूछा तो उनका कहना है कि वह असल में उसकी एक्स गर्लफ्रेंड है और वर्तमान में दोनों का कोई लेना देना नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया पर आदिल की इस लड़की के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें सामने आ गई हैं। रोशिना का कहना है कि राखी और आदिल के बारे में खबरें गलत हैं क्योंकि वह सिर्फ उनका है।

यह भी पढ़ें- जब कान्स फिल्म फेस्टिवल में अचानक टॉपलेस हुई महिला, बोली- "स्टॉप रेपिंग अस"


वहीं, राखी सांवत का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपनी सगाई की रिंग दिखाती नजर आई थीं। वीडियो में वो कहती दिखी थी, ये कोई पब्लिसिटी नहीं है और वो मेरे लव हैं। 'मैं किसी को नहीं बताना चाह रही थी, लेकिन अब बता रही हूं।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़