बॉलीवुड

फोन से अश्लील वीडियो किए डिलीट, सामने आएगी राखी सावंत की सच्चाई

Rakhi Sawant: बॉम्बे हाई कोर्ट ने ड्रामेबाज राखी सावंत एक सीधा सवाल पूछा जिसे सुनकर राखी सावंत के होश उड़ गए। बॉम्बे हाई कोर्ट ने राखी से पूछा आखिर क्यों उन्होंने अपने फोन से अश्लील वीडियो डिलीट किए?
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2023, 7:39 PM IST
rakhicase.jpg
Rakhi Sawant on Video

Bombay High Court on Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत का नाम कुछ दिन सुर्खियों में ना आए ऐसा तो हो नहीं सकता और राखी खउद ऐसा होने नहीं देना चाहती हैं। राखी का नाम लगातार किसी ना किसी विवाद में आ ही जाता है। राखी के बॉयफ्रेंड से लेकर उनकी शादी तक सुर्खियों में छाई रही है। लेकिन अब मामला थोड़ा गम्भीर होता दिखाई दे रहा है। बॉम्बे हाई कोर्ट के जज एमएस कार्णिक की पीठ ने राखी सावंत की किसी एक्ट्रेस द्वारा दर्ज मामले में कराई कठोर कार्रवाई को रोक दिया है। एक फीमेल मॉडल ने राखी सावंत पर आरोप लगाया है कि राखी ने उनके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो को इंटरनेट पर वायरल किया है। मॉडल ने इसी बात को लेकर मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन को 24 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने इसी मामले में पूछताछ करते हुए राखी से जवाल-जवाब किए है। अदालत ने राखी सावंत से पूछा कि आखिर उन्होंने मीडिया को कथित तौर पर दिखाए गए वीडियो (Rakhi sawant deleted sexually videos) को क्यों डिलीट किया है।


राखी सावंत का जवाब

राखी सावंत की सफाई में उनके वकील सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी) के तहत एक को थोड़कर उनके खिलाफ दर्ज सभी अपराध जमानती थे। वह पहले भी अंबोली पुलिस को दो बार अपना बयान दर्ज करा चुकी हैं। यहां तक कि राखी ने अपना लैपटॉप और फोन भी जांचकर्ताओं को सौंप दिया था।

राखी सावंत ने क्यों मिटाए सबूत राखी सावंत की याचिका का विरोध करते हुए सरकारी वकील श्रीकांत गावंडे ने कहा कि 'राखी सावंत ने वीडियो हटाने के बाद जांचकर्ताओं को फन सौंपा था, इसलिए जांच अधिकारी ने आईपीसी धारा 209 के तहत प्रमाण खत्म करने के मामले मे एक्शन लिया है। इस बात पर राखी सावंत के वकील ने जवाब देते हुए कहा है कि मूल वीडियो इंटरनेट पर मौजूद है और अभीतक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो उन्होंने ही बनाए हैं।

यह भी पढ़ें : अथिया शेट्टी और के एल राहुल की बारात में कौन-कौन हुआ शामिल


इस मामले पर अभी पूरी कार्यवाही होनी बाकी है। इसके अलावा राखी सावंत ने वीडियो दिखाने के लिए जिस डिवाइस का इस्तेमाल किया था, उसे अभी बरामद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : अथिया शेट्टी के एल राहुल की शादी का सबसे महंगा गिफ्ट, देखें स्टार्स का लुक

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन