8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अथिया शेट्टी और के एल राहुल की बारात में कौन-कौन हुआ शामिल

kl rahul athiya shetty marriage: अथिया शेट्टी-के एल राहुल के सात फेरे हो चुके है । ढोल नगाड़े की आवाज सुनील शेट्टी के खंडाला हाउस के बाहर तक सुनाई दे रही है। सभी मेहमान नए दूल्हा-दुल्हन अथिया शेट्टी और के एल राहुल को अपना आर्शिवाद देने पहुंच चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 23 Jan 2023, 5:29 PM IST

athiyashetty.jpg

KL Rahul Athiya Shetty Wedding

kl rahul athiya shetty Wedding: अथिया शेट्टी-के एल राहुल की शादी आज यानी की 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले हाउस में हो चुकी है। इस ग्रैंड शादी से जुड़ी सभी तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थी। सभी मेहमानों का शादी में आना शुरू भी हो चुका है। कई मेहमानों ने के एल राहुल और अथिया को अपना आर्शिवाद भी दे दिया है। वहां पर मौजूद सभी लोग अब दूल्हे राजा के एल राहुल और खूबसूरत दुल्हनियां अथिया शेट्टी को शादी की बधाई दे रहें है। मेहमान की लिस्ट 100 लोगों की है। के एल राहुल की दुल्हनिया बनी अथिया शेट्टी वाइट और गोल्डन कलर के सब्यासाची लहंगे में सज-धजकर बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। के एल राहुल की बारात आते ही शादी से जुड़ी सभी रसमें शुरू हो चुकी थी आपको बता दे कि ठीक 4 बजे फेरे शुरू हो गए थे। सात फेरो के बाद अथिया शेट्टी और के एल राहुल हमेशा-हमेशा के हो चुके हैं। खास मेहमान की लिस्ट में शामिल हैं सलमान खान, अजय देवगन, संजय दत्त, रितेश देशमुख, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के बाकी करीबी रितेश्देार और फ्रेंड्स। के एल राहुल क्रिकेट जगत से जुड़े हुए है तो जाहिर सी बात है कि भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भी इस शाही शादी में शामिल हुए।

बारात और फेरे का टाइम
के एल राहुल की बारात ठीक 3 बजे सुनील शेट्टी के खंडाला हाउस पर पहुंच गई थी। इसके बाद ठीक 4 बजे अथिया शेट्टी-के एल राहुल ने सात फेरे लिए।

मेहमान के स्वागत के लिए खास तैयारियां
अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में स्पेशली साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है। शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स की जगह ट्रेडिशनल तरीके से खाना परोसा जा रहा है, यानी की साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्ते पर खाना परोसा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, 'पठान' की एडवांस बुकिंग का आकड़ा सुन भूल जाएंगे 'बॉयकॉट पठान'

शादी के बाद होगा ग्रेंड रिसेप्शन
शादी के बाद खास लोगों के लिए मुंबई में रिसेप्शन रखा जाएगा। जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड की सभी हस्तियां शामिल होंगी। इस रिसेप्शन में लगभग 1000 लोग शामिल होंगे। संजय दत्त, ईशा देओल, अजय देवगन, डायना पेंटी, अनुपम खेर, अनशुला कपूर, और अथिया शेट्टी की बेस्ट फ्रेंड और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी शादी में पहुंच चुकी हैं।

के एल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में नो फोन पॉलिसी शामिल है। यानी की शादी में शामिल होने से पहले सभी मेहमानों को अपने फोन सैक्यूरिटी में जमा कराने पड़े। क्योंकि किसी को भी शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की इजाजत नहीं है।
यह भी पढ़ें : इस तारीख को रिलीज होगा 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर