8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर हुआ आउट

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser Date Out : सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की टीजर किस तारीख को होगा रिलीज, इस बात की जानकारी खुद भाईजान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 23 Jan 2023, 7:43 PM IST

kkbkkj.jpg

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser Date Out

Salman Khan 'Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan' Teaser : सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की तारीख सामने आ गई है। भाईजान यानी की सलमान खान ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। सलमान खान ने फिल्म से अपना एक धासूं लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसके साथ ही उन्होंने फोटो के ऊपर फिल्म 'kisi ka bhai kisi jaan' के टीजर के बारें में जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने इसको कैप्शन दिया है 'टीजर अब देखो बड़े पर्दे पर'। सलमान खान ने जो फोटो अपनी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है उसमें उनका रफ-टफ लुक दिख रहा है। साथ ही इसके उनके चेहरे पर खुले बाल हैं, इस फिल्म में सलमान खान ने फिर से बड़े बालों का ट्रेंड शुरू कर दिया है। फोटो के आस-पास चिंगारी नजर आ रही है। इस फोटो पर साफ लिखा है कि टीजर 25 जनवरी को रिलीज होगा। 25 जनवरी को फिल्म (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के टीजर आउट होने का मतलब साफ है कि सलमान खान की फिल्म (किसी का भाई किसी की जान) का टीजर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (Pathaan) के साथ ही रिलीज होना तय हुआ है। क्योंकि (Shah rukh khan) की फिल्म (पठान) 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


भाईजान का फैंस को तोहफा

गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान 'Pathaan' रिलीज हो रही है। ठीक उसी दिन सलमान खान अपनी फिल्म (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का टीजर आउट करेंगे। यह सलमान और शाहरुख के फैंस के लिए बड़ी ट्रीट होगी कि एक तरफ तो शाहरुख खान की पठान थियेटर्स में रिलीज होगी और दूसरी तरफ सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की झलक दिखाएंगे।

सलमान की फिल्म में इन स्टार्स को मिला पहला ब्रेक

निर्देशक फरहाद समाजी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, राघव जुयाल, वेकेंटेश और जगतपति बाबू नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान ने कई न्यूकमर्स को फिल्मों में ब्रेक दिया है। शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम का ये बॉलीवुड डेब्यू होगा।

यह भी पढ़ें : कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, 'पठान' की एडवांस बुकिंग का आकड़ा सुन भूल जाएंगे 'बॉयकॉट पठान'


सलमान खान इससे पहले फिल्म अंतिम में नजर आए थे। फैंस फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के इस नए लुक पर जमकर प्यार बरसा रहें हैं। एक फैन ने लिखा 'सब का भाई मेरी जान', तो वहीं दूसरे फैन ने सलमान खान की फोटो के साथ एक घोड़े की फोटो शेयर की है और कमेंट में लिखा है 'सेम एनर्जी फॉर भाईजान'। जाहिर सी बात है कि सलमान खान के इस पोस्ट के बाद शाहरुख और सलमान के फैंस की खुशी डबल हो गई है।

यह भी पढ़ें : के एल राहुल-अथिया शेट्टी की लिस्ट में कौन होगा खास मेहमान, कैसा होगा दूल्हा-दुल्हन का आटउफिट