2 Days For Pathaan: पठान की एडवांस बुकिंग जब से शुरू हुई है तभी से फिल्म के टिकट आसमान छू रहे हैं। लेकिन मजाल है कि किंग खान के फैंस रुक जाए। वह धड़ाधड़ किसी भी किमत में पठान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार है। चाहे फिर फिल्म 'पठान' की एक टिकट की किमत 2400 रुपए ही क्यों ना हो। शाहरुख भले ही 4 सालों बाद सिल्वर स्क्रिन पर कमबैक कर रहे हो, लेकिन उनके फैंस का जुनून उनके लिए कभी कम नहीं हुआ। यही वजह है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग तूफानी तरीके से बढ़ती ही जा रही है। शाहरुख खान 'Shah rukh khan' को भला ऐसे ही किंग खान का नाम नहीं दिया गया है, उनकी बादशाही का मंजर इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके फैंस फिल्म की टिकट को हजारों रुपयों में खरीद रहे हैं। 20 जनवरी से पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब हर जगहों पर फिल्म के शो हाउसफुल (Pathaan Advance Booking Day 1) हो गए है। इससे सभी 'Boycott Pathan' करने वाले लोगों का मुंह बंद होता दिख रहा है।