Athiya Shetty-KL Rahul Wedding : के एल राहुल और अथिया शेट्टी आज हमेशा के लिए दो से एक हो गए हैं। सोमवार, 23 जनवरी को अथिया शेट्टी और के एल राहुल ने सुनील शेट्टी के खंडाला हाउस में सात फेरे ले लिए हैं। 100 लोगों की मेहमान लिस्ट में शामिल हुए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज और क्रिकेटर्स। अभीतक अथिया शेट्टी की बेस्ट फ्रेंड कृष्णा श्रॉफ शादी में शरीक होने के लिए पहुंच चुकी है। सूत्रों की मानें तो टाइगर श्रॉफ की बहन और अथिया शेट्टी की बेस्टी कृष्णा श्रॉफ ने ही शादी में जूते चुराई की रस्म निभाई है। कृष्णा श्रॉफ के आलावा शादी में अनुपम खेर, अंशुला कपूर, बोनी कपूर, संजय दत्त, सलमान खान, शाहरुख खान तो वहीं क्रिकेट जगत से शामिल हुए ईशांत शर्मा और विराट कोहली। इसके अलावा अर्जुन कपूर के साथ उनकी बहन अंशुला कपूर भी शादी में शामिल हुई। सभी मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन को काफी एक्सपेंसिव गिफ्ट दिए। लेकिन सबसे खास और स्पेशल गिफ्ट दिया है सुनील शेट्टी के सबसे खास दोस्त जिन्हें सुनील शेट्टी अपना बड़ा भाई मानते हैं जैकी श्रॉफ।