बॉलीवुड

राखी सावंत के घर में घुसकर शख्स ने तोड़ा दरवाजा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राखी सावंत के घर में एक शख्स ने घुसकर उनका दरवाजा तोड़ दिया। उस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राखी सावंत इस घटना से काफी दुखी हैं।  

2 min read
Rakhi Sawant

नई दिल्ली। बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर राखी सोशल मीडिया पर अपने फैंस संग अपनी निजी जिंदगी के कुछ किस्से भी शेयर करती हुईं दिखाई देती हैं। आजकल राखी सावंत जहां भी जाती हैं। पैपराजी उन्हें अपने कैमरों में कैद करने के लिए वहां पहुंच जाती हैं। हाल ही में राखी सावंत ने पैपराजी से बात करते हुए उन्हें बताया कि एक शख्स ने उनके घर आकर उनका दरवाज़ा तोड़ दिया। जिसे सुनकर सारे लोग हैरान हो गए।

राखी सावंत के घर में घुसा शख्स

राखी सावंत ने पैपराजी को बताया कि उनका कोई फैन था। जो जबरन उनके घर तक पहुंच गया। उस वक्त वो घर पर नहीं थीं। उनके घर में एक लड़की थी। उस शख्स ने दरवाज़ा ही तोड़ डाला। राखी सावंत ने ये भी बताया कि उन्होंने उस शख्स के खिलाफ ओशीवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं राखी ने बताया कि जिस अपोर्टमेंट में वो रह रही हैं। वो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

राखी सावंत के साथ रहने वाली लड़की इस हादसे से

इस घटना के बाद राखी सावंत ने कहा कि माना कि फैंस को अपने फेवरेट स्टार से प्यार होता है। लेकिन उसका मलतब ये नहीं होता कि वो इस तरह की बदतमीजियां करें। राखी ने बताया कि उनके घर में जो लड़की रहती थी। इस हादसे से काफी डर गई है। जब वो उससे मिलीं तो काफी रो रही थी। ये बात सुनकर पैपराजी के लोगों ने भी कहा कि जो भी हुआ वो बहुत गलत हुआ। सोशल मीडिया पर राखी सावंत का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

राखी सावंत के पास कई नए प्रोजेक्ट्स

आपको बता दें 'बिग बॉस 14' में राखी सावंत को खूब प्यार मिला था। जब से वो बिग बॉस के घर से बाहर आईं हैं। तब से उन्हें खूब काम मिलने लगा है। हाल ही में उनका सॉन्ग 'ड्रीम में तेरी एंट्री' और 'लॉकडाउन' रिलीज़ हुआ था। जिसे काफी पसंद किया गया। आपको बता दें राखी सावंत ने कई सुपरहिट गानों में काम किया है। साथ ही वो सुपरस्टार शाहरुख खान संग फिल्म 'मैं हूं ना' में भी उनके साथ नज़र आ चुकी हैं। बॉलीवुड में राखी सावंत के हर अंदाज को काफी पसंद किया जाता है।

Published on:
14 Aug 2021 11:20 am
Also Read
View All