Rakhi Sawant Marriage: इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में एक ही नाम चारों ओर घूम रहा है और वो है ड्रामा क्वीन राखी सावंत का। राखी ने आदिल से शादी कर सभी को चौका दिया है। वहीं उधर अदाकारा की मां अस्पताल में एडमिट हैं।
ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत अक्सर अपनी हरकतों के चलते लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में अदाकारा मराठी बिग बॉस से बाहर आईं हैं और अब उन्होंने आदिल से शादी कर सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि राखी ने आदिल से 7 महीने पहले ही शादी कर ली थी, लेकिन उन्होंने इस बात को सभी से छुपाकर रखा था।
इधर इन सबके बीच राखी सावंत की मां अस्पताल में एडमिट हैं। राखी सावंत की मां की हालत दिन-ब-दिन और बिगड़ती जा रही है। हालांकि उनके इलाज में देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी मदद कर रहे हैं जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है।
हाल ही में पैपाराजी से बातचीत के दौरान राखी ने खुद इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अंबानी जी जो हैं वो मदद कर रहे हैं और नामदेव जोशी, वो हेल्प कर रहे हैं. जो ज्यादा प्राइज है ना उसे थोड़ा कम प्राइज करके दो महीने के लिए हम मम्मी को क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं।”
यह भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित के हाथ पर आमिर खान को थूकना पड़ा था भारी
राखी ने आगे बताया कि उनकी मां की हालत ऐसी हो गई है कि वह किसी को पहचान भी नहीं पा रही हैं, ना ही खा पा रही हैं। राखी ने कहा, “मम्मी का आधा बॉडी पैरालाइज्ड हो गया है।”
बता दें कि राखी सावंत की मां कुछ समय से कैंसर से जूझ रही हैं। शादी की बात को राखी ने सभी से छिपाकर रखा था। लेकिन अब उन्होंने अपनी शादी को पब्लिक कर दिया है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद राखी ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। उन्होंने अपना धर्म भी बदला है।
राखी ने हाल ही में इस बात का भी खुलासा किया था कि उनकी मां जया भेदा (Jaya Bheda) उनके निकाह की खबर से अनजान हैं। मां जया सावंत को अभीतक राखी और आदिल (Adil Khan Durrani) की शादी के बारें में कुछ भी पता नहीं है।
यह भी पढ़ें- रुपाली गांगुली ने छूए जर्नलिस्ट के पैर