बॉलीवुड

राम चरण ने उड़ाई अक्षय कुमार की धज्जी! कहा- ‘जितने दिन में वो फिल्म बनाते हैं उतने में सिर्फ RRR का एक सीन शूट हुआ’

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय (Akshay Kumar) की गिनती कामयाब एक्टरों में की जाती है। इन्हें इनके अनुशासन के लिए जाना जाता है। ये अपनी फिल्मों की शूटिंग सिर्फ और सिर्फ 25-30 दिनों में कर लेते हैं, जिसको लेकर ये लोगों के निशाने पर भी आ जाते हैं। अब इसी को लेकर राम चरण ने एक्टर पर तंज कसा है।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2022, 12:21 PM IST
ram charan says the opening scene for ss rajamouli rrr shot in 35 days
ram charan says the opening scene for ss rajamouli rrr shot in 35 days

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की गिनती उन एक्टरों में होती है जो अपने नियमों के बहुत पाबंद हैं। ये काफी कम समय में फिल्म की शूटिंग खत्म कर लेते हैं। हालांकि इंडस्ट्री में कई स्टार्स हैं जो साल में या दो साल में एक फिल्म लाते हैं, वहीं अक्षय की एक साल में चार फिल्में आ जाती हैं। हाल ही में इसी बात को लेकर बोनी कपूर ने उनपर निशाना साधा था और अब राम चरण ने उनपर धावा बोला है।

हाल ही में इवेंट के दौरान राम चरण ने इसपर बात की। मजे की बात ये है कि इस दौरान अक्षय कुमार भी वहां मौजूद थे। दरअसल, कार्यक्रम के दौरान अभिनेता से ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' की शुरुआती दिनों की शूटिंग के बारे में पूछा गया।

इस सवाल का जवाब देते हुए राम चरण ने बताया कि 'हमारे साथ 'आरआरआर' के सेट पर करीब 3000 से 4000 लोग मौजूद थे। फिल्म का शुरुआती सीन शूट करने में ही तकरीबन 35 दिन लग गए थे। आमतौर पर इतने दिनों में तो कुछ फिल्मों की शूटिंग तक खत्म हो जाती है। मैंने सुना था कि अक्षय सर ने 40 दिनों में एक फिल्म की शूटिंग को पूरी की थी।'

यह भी पढ़ें- गौरी खान और मनीष मल्होत्रा की केमिस्ट्री देख आप भी रह जाएंगे हैरान

राम चरण ने आगे कहा, 'हमने लगभग 3000 से 4000 लोगों के साथ 35 दिनों तक सीन शूट किया। मुझे बचपन से ही धूल से एलर्जी है, वास्तव में मेरी साइनस की सर्जरी भी हुई थी। मेरी किस्मत देखो, मुझे 35 दिन धूल में काम करना पड़ा।'

अक्षय कुमार ने फिल्म पृथ्वीराज को 42 दिनों में शूट किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसी फिल्म के बारे में बात करते अक्षय कुमार ने कहा था, 'हमने 42 दिनों में फिल्म पूरी की। समय पर आओ और समय पर चले जाओ, फिर फिल्म समय पर पूरी हो जाती है। महामारी की वजह से फिल्म में देरी हुई, नहीं तो फिल्म बहुत पहले रिलीज हो जाती।'

यह पहली बार नहीं है जब अक्षय के शेड्यूल को लेकर किसी ने तंज कसा हो। इससे पहले अक्षय कुमार बोनी कपूर के निशाने पर आए थे।

बोनी कपूर ने अक्षय कुमार के रवैय्या को लेकर कहा था कि इंडस्ट्री के कुछ कलाकार ऐसे हैं, जो अपने काम को लेकर ईमानदार नहीं हैं। वो बस 20-30 दिन काम करके पूरे पैसे कमाना चाहते हैं। ऐसे स्टार्स शुरुआत से ही ईमानदार नहीं होते हैं तो फिल्में अच्छी नहीं बनती हैं क्योंकि अच्छी फिल्मों के लिए वक्त लगता है।

यह भी पढ़ें- राखी सावंत को सता रहा है किसका डर?

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ

‘उम्मीद है रिया चक्रवर्ती फिल्म देखकर खुद को सही महसूस करेंगी’, ‘पूजा मेरी जान’ की निर्देशक ने सुशांत की जिंदगी से प्रेरित फिल्म पर की बात

‘राजनीतिक मुद्दों पर बोलना कलाकारों का फैसला’, अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने आदोलनों पर दिया बयान, हिजाब पर कही बड़ी बात

हाउसिंग सोसाइटी पर फूटा उर्फी जावेद का गुस्सा, लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- 4-5 आदमियों ने मुझे परेशान किया

पौराणिक म्यूजिकल ‘महाबली’ में रावण बने हैं आर्य बब्बर! आदिपुरुष में सैफ अली खान और रामायण में यश के किरदार पर दिया बयान