बॉलीवुड

राम गोपाल वर्मा ने ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी! ‘KGF 2 का दिया उदाहरण

Ram Gopal Varma Post: राम गोपाल वर्मा ने 1,200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म रामायण की जमकर तारीफ की है। अब उन्होंने इसके दूसरे पार्ट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि यह 10 गुना ज्यादा कमाई करेगा।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 12:54 PM IST
Ram Gopal Varma prediction Ramayana Part 2 will be 10 times bigger than Part 1

Ram Gopal Varma On Ramayana Part 2: दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) अपनी दो टूक राय के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में रणबीर कपूरकी मेगा-बजट फिल्म 'रामायण: राइज़ ऑफ़ ए लेजेंड' ने रिलीज के महज 10 दिनों के अंदर दुनिया भर में 1,200 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता पर राम गोपाल वर्मा ने एक बार फिर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है। उनका लंबा चौड़ा पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

राम गोपाल वर्मा ने रामायण के दूसरे पार्ट को लेकर दिया बयान

राम गोपाल वर्मा ने अपने ऑफिशियल X (पूर्व में ट्विटर ) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म को दूसरी बार देखने के बाद अपने अनुभव बताते हुए कहा कि नमित मल्होत्रा की शानदार स्ट्रैटेजी की बदौलत केवल पहले इंस्टॉलमेंट की कमाई से ही पहली फिल्म की, और संभवतः दोनों भागों की कुल लागत वसूल हो जाएगी। फिल्म के भारी-भरकम बजट को लेकर हो रही आलोचनाओं को खारिज करते हुए उन्होंने साफ किया कि रामायण की विशाल दुनिया (World Building) को खड़ा करने में जो पैसा खर्च हुआ है, वह भविष्य में सीक्वल, गेमिंग और अन्य वेंचर्स के लिए बड़े एसेट्स के रूप में काम आएगा।

उन्होंने बजट से जुड़े दावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई भी अनुभवी फिल्ममेकर फिल्म का स्केल देखकर समझ सकता है कि इसकी असली लागत क्या है। उन्होंने वैश्विक टैक्स फायदों और सब्सिडी का जिक्र करते हुए बताया कि पहले पार्ट की वास्तविक लागत 800 करोड़ रुपये से थोड़ी कम थी। वर्मा ने अपनी मां का एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि उनकी मां ने अपने बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स के वॉचमैन और नौकरों के लिए इस फिल्म के टिकट खरीदे, जो यह साबित करता है कि फिल्म को लेकर आम जनता में कितना जबरदस्त क्रेज है।

"रामायण पार्ट 2 पहले पार्ट से 10 गुना ज्यादा कमाई करेगी"

अपनी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर राम गोपाल वर्मा ने केजीएफ (KGF) फ्रेंचाइजी का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह 'KGF 2' ने अपने पहले पार्ट के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कमाई की थी, ठीक उसी तरह 'रामायण पार्ट 2' अपने पहले पार्ट से लगभग 10 गुना ज्यादा कारोबार करेगी। उन्होंने बताया कि दूसरे भाग में हनुमान, वानर सेना, रामसेतु, लंका दहन और रावण वध जैसे भव्य एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों के रोमांच को सातवें आसमान पर पहुंचा देंगे।

फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के विजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वे भारतीय सिनेमा में ऐसा कुछ कर दिखा रहे हैं जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साईं पल्लवी (सीता), यश (रावण), रवि दुबे (लक्ष्मण) और सनी देओल (हनुमान) जैसे सितारों का अभिनय सराहनीय है। राम गोपाल वर्मा के इस बेबाक बयान ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है और फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।

Updated on:
15 Nov 2026, 12:54 PM IST
Published on: