बॉलीवुड

दुखद: रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

Prem Sagar Death: मशहूर फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे और प्रोड्यूसर प्रेम सागर का रविवार सुबह 10 बजे निधन हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Aug 2025, 4:48 PM IST
Prem Sagar Death
प्रेम सागर का निधन

Ramanand Sagar Son Death: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे और प्रोड्यूसर प्रेम सागर का आज (रविवार) 31 अगस्त, 2025 की सुबह 10 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 84 वर्ष के थे।

अंतिम संस्कार

ताजा जानकारी के मुताबिक, प्रेम सागर का अंतिम संस्कार आज शाम को मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट में किया जाएगा।

बता दें प्रेम सागर, मशहूर निर्माता ही नहीं बल्कि एक अच्छे सिनेमैटोग्राफर भी थे। उन्होंने रामानंद सागर के बेटे थे के रूप में सागर परिवार की सिनेमा और टेलीविजन की विरासत को आगे बढ़ाया। प्रेम 1968 में पुणे के भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के छात्र थे। उन्होंने अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस, सागर आर्ट्स, के तहत कई यादगार प्रोजेक्ट्स को सफल बनाया, जिनमें रामानंद सागर का प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण शामिल है।

अपने काम से सभी को किया प्रभावित

प्रेम सागर ने अपने काम से सभी का दिल जीता, ने विक्रम और बेताल, रामायण और श्री कृष्ण जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, उन्होंने ललकार, आंखें और चरस जैसी फिल्मों में सिनेमैटोग्राफर के तौर पर काम किया। उन्होंने जितेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म हम तेरे आशिक हैं का निर्देशन और निर्माण भी किया।

प्रेम सागर के निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनकी बनाई परियोजनाएं उनकी विरासत को हमेशा जिंदा रखेंगी।

Updated on:
31 Aug 2025, 4:48 PM IST
Published on: