
'एनिमल' के बाद अब रणबीर कपूर 'रामायण' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं। 'रामायण' में रणबीर कपूर 'भगवान राम' बनेंगे और उनके साथ साई पल्लवी नजर आएंगी, जो माता सीता का रोल निभाएंगी। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और इसके लिए मुंबई में ही अयोध्या सेट बनाया गया है, जिसकी लागत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
'रामायण' की शूटिंग के लिए मुंबई में अयोध्या का भव्य सेट तैयार किया गया है। इसमें 11 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
यह भी पढ़ें: Video: रणबीर कपूर ने खरीदी 8,00,00,000 की कार, गैरेज में पहले से खड़ी हैं ये लग्जरी कारें
'रामायण' में रावण का रोल यश निभाएंगे, जबकि विभीषण के रोल के लिए विजय सेतुपति से कॉन्टेक्ट किया गया है। इसके अलावा कैकई के रोल के लिए लारा दत्ता को सेलेक्ट किया जा सकता है और सनी देओल भगवान हनुमान का रोल निभा सकते हैं।