बॉलीवुड

Ramayana Trailer: “राम ऐसे ही रहे होंगे”, ‘रामायण’ का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए फैंस, सोशल मीडिया पर आया सैलाब

Ramayana trailer release: रणबीर कपूर और यश स्टारर 4,000 करोड़ की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का शानदार ट्रेलर आजा 30 जुलाई 2026 की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई और फैंस ने कमेंट करना अपने दिल बी बातें लिखना शुरू कर दिया।
3 min read
Jul 30, 2026
Ramayana trailer release social media reaction said ram aise hi rahe honge Ranbir kapoor Ram Yash Raavan
रामायण के पार्ट 1 का ट्रेलर हुए रिलीज (Photo Source- official Ramayana Trailer)

Ramayana Trailer Release: भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) के ट्रेलर को लेकर दर्शकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और 'केजीएफ' फेम यश (Yash) स्टारर इस मेगा बजट फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को तड़के सुबह 4:15 बजे 'ब्रह्म मुहूर्त' में दुनियाभर में जारी कर दिया गया है। निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा ट्रेलर लॉन्च के लिए चुना गया यह आध्यात्मिक समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ बेस्ब्री से बैठे फैंस के बीच छा गया। लोगों ने कमेंट की लाइन लगा दी।

रिलीज हुआ रामायण के पहले पार्ट का ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत में ही भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की अलौकिक, भव्य और शांत छवि दिखाई देती है। वहीं, रावण के शक्तिशाली अवतार में यश की एंट्री दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती है। माता सीता के रूप में साई पल्लवी की सादगी और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे का प्रभावशाली अभिनय दिल जीत लेता है।

ट्रेलर से साफ जाहिर है कि पहला भाग भगवान राम के वनवास जाने से लेकर रावण के उत्थान और उसकी शक्तियों की कहानी को शानदार तरीके से कवर करेगा। निर्देशक नितेश तिवारी के अनुसार, पहला पार्ट एक ऐसे रोमांचक क्लिफहैंगर (Cliffhanger) पर खत्म होगा, जो 'बाहुबली 1' की तरह दर्शकों को दूसरे भाग के लिए बेहद उत्सुक कर देगा।

सनातन परंपरा और ब्रह्म मुहूर्त का महत्व

निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि सनातन धर्म में सूर्योदय से लगभग 1 घंटे 36 मिनट पहले का समय 'ब्रह्म मुहूर्त' कहलाता है, जिसे सबसे पवित्र और ऊर्जावान माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए यह समय सर्वोत्तम होता है। मेकर्स के इस फैसले को फिल्म के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व से जोड़कर देखा जा रहा है।

4,000 करोड़ का विशाल बजट और मल्टी-स्टारर कास्ट

लगभग 4,000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है। वाल्मीकि रामायण पर आधारित इस दो-भागों की महागाथा में सनी देओल भगवान हनुमान, अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, शीबा चड्ढा मंथरा, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और काजल अग्रवाल मंदोदरी जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दर्शकों का रिएक्शन और रिलीज डेट

ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, "राम कमाल के लग रहे हैं, असल में श्रीराम ऐसे ही दिखते होंगे।" वहीं दूसरे ने लिखा, "रावण के रूप में यश छा गए हैं, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।" एक ने लिखा, "पुरानी रामायण - सादगी, नई रामायण - सिनेमाई।" एक अन्य ने लिखा, "यह कितनी हैरानी की बात है कि इतने सारे लोग सिर्फ़ इस ज़बरदस्त सफ़र की शुरुआत देखने के लिए सोए नहीं हैं।" एक और लिखा, "रामायण अपनी सीमाएँ पार करने जा रही है।" नितेश तिवारी की यह सिनेमैटिक मास्टरपीस दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

Updated on:
30 Jul 2026 07:08 am
Published on:
30 Jul 2026 06:42 am