बॉलीवुड

बाल-बाल बचे रणबीर कपूर, डरकर देखा पीछे, Video आया सामने

Ranbir Kapoor Video: रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक्टर गिरते हुए बचे हैं। उनके फैंस इसे देख काफी परेशान हो गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Apr 28, 2024
रणबीर कपूर बाल-बाल बचे
रणबीर कपूर बाल-बाल बचे

Ranbir Kapoor Video: बॉलीवुड एक्टर और राहा के पापा रणबीर कपूर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह सूरत के एक इवेंट से बाहर निकलते समय का है। एक्टर सीढ़ियों पर फिसलते-फिसलते बचें है। इस दौरान उनके साथ उनकी टीम और गार्ड भी मौजूद थे। फैंस वीडियो देख एक्टर से सवाल-जवाब कर रहे हैं। उनके हाल-चाल जानने की कोशिश कर रहे हैं।

रणबीर कपूर का फिसला पैर (Ranbir Kapoor Video)

रणबीर कपूर का जो वीडियो सामने आ रहा है वह सूरत के एक इवेंट का है, उसमें एक्टर इवेंट से बाहर आ रहे थे और अपने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। तभी अचानक रणबीर कपूर का सीढ़ियों से पैर फिसल गया और एक्टर लड़खड़ा गए। रणबीर कपूर को गिरता देख उनके गार्ड और वह खुद घबरा गए और फौरन उनकी टीम ने उन्हें संभाल लिया। रणबीर को एक बड़ी चोट लगने से बच गई।

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में राम की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में सेट से राम बने रणबीर और सीता बनी साई पल्लवी की फोटो लीक हो गई थी।

Updated on:
28 Apr 2024 02:42 pm
Published on:
28 Apr 2024 02:41 pm
Also Read
View All
Prem Keetanu Review: प्यार और पैसे के जाल में बुरी तरह उलझी वीर पहाड़िया-अपारशक्ति की ‘प्रेम कीटाणु’, आखिर में करके गई कन्फ्यूज

‘अब ज्ञानू का विसर्जन बाकी है’, प्रकाश राज ने मुंबई CJP आंदोलन पर दिया बेबाक बयान, बोले- कॉकरोच वापस आ गए

“मेरी वजह से बेचारे को व्यूज मिल जाएं तो अच्छा है”, शहनाज गिल ने ट्रोलर्स- फेक हेडलाइन बनाने वालों को दिया करारा जवाब

फिल्म ‘सूबेदार’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, अनिल कपूर बेस्ट एक्टर के लिए हुए नॉमिनेट, अभिनेता ने किया पोस्ट

Drishyam 3 Twitter Reaction: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ देख किसी ने कहा- सुपरहिट तो कोई बोला- पहले से ज्यादा शानदार, पढ़ें पब्लिक रिव्यू