बॉलीवुड

बेटी को पहली बार गोद में लेते ही बहने लगे थे रणबीर के आंसू, आलिया का था ऐसा हाल

बॅालीवुड की पॅापुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है। कपूर खानदान में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पेरेंट्स बन गए हैं। बच्ची को देखते ही रणबीर इमोशनल हो गए थे।

2 min read
Nov 08, 2022
ranbir kapoor and alia bhatt gets emotional after seeing their daughter

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बन गए हैं। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। बेटी के जन्म के बाद कपूर परिवार में जश्न का माहौल है। बेटी के जन्म के बाद पिता रणबीर कपूर बेहद खुश हैं। अपनी लिटिल प्रिंसेस को गोद में पकड़ने के बाद रणबीर कपूर इमोशनल हो गए थे।

सामने आई खबर में कपूर खानदान के करीबी ने रणबीर के रिएक्शन का खुलासा किया है। उसके अनुसार हमेशा कूल डूड जैसा बिहेव करने वाले रणबीर कपूर ने जब हॉस्पिटल में अपनी बेटी को पहली बार गोद में लिया तो वह खुशी से रो पड़े थे।

अभिनेता अपनी आंखों से बहते आंसू रोक नहीं पा रहे थे। रणबीर कपूर इस कदर इमोशनल हुए कि उन्हें रोता देख पूरा परिवार रोने लगा था। मॉमी आलिया भट्ट की आंखें भी भर आई थीं।


यह भी पढ़ें- लखनऊ में प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ विरोध

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर लोगों के साथ अपने माता-पिता बनने की खुशी जाहिर की थी। आलिया ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। माता-पिता बनने की खुशी महसूस हो रही है।'

आलिया और रणबीर दोनों नन्ही परी के आगमन पर जश्न में डूबे हैं। आलिया को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आलिया अपनी बेटी के साथ घर पहुंच गईं हैं जहां उनके परिवार ने धूमधाम से नन्हे मेहमान का स्वागत किया है।

नीतू कपूर ने बताया था कि रणबीर और आलिया की बेटी काफी क्यूट है। इसके साथ ही मां और बेटी दोनों ही हेल्दी हैं। जब नीतू कपूर से पूछा गया कि बेटी किसकी तरह दिखती हैं तो उन्होंने जवाब में कहा, ‘अभी वो बहुत छोटी है इसलिए कुछ नहीं कह सकते हैं पर वो काफी क्यूट है।’

इस बीच सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की बेटी के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। एक शो में आलिया भट्ट ने एक छोटी लड़की से उनके नाम की स्पेलिंग बताने को कहा था।

छोटी लड़की बहुत कनफ्यूज हो गई और उसने आलिया भट्ट के नाम की स्पेलिंग बताई- ‘A-L-M-A-A’ आलिया भट्ट को यह नाम बहुत प्यारा लगा और उन्होंने कहा- आलमा बहुत ही सुंदर नाम है, मैं अपनी बेटी का नाम आलमा रखूंगी।' खैर अब आलिया यही नाम रखेंगी या फिर कुछ और? आने वाले समय में पता ही चल जाएगा। फिलहाल तो सभी राजकुमारी के आने से गदगद हैं।

यह भी पढ़ें- कभी मां नहीं बन पाएंगी Selena Gomez

Published on:
08 Nov 2022 10:26 am
Also Read
View All