फिल्म के ट्रेलर और टीजर को देखने के बार लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'संजू' को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म एक बायोपिक है जो कि अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर और टीजर को देखने के बार लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। बता दें कि 'संजू' 29 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। एडवांस बुकिंग को देखते हुए लग रहा है कि फिल्म बॉक्स आॅफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली है। माना जा रहा है कि यह साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरेगी।
रिलीज से पहले ही कमा लिए इतने करोड़ रुपए:
फिल्म के बजट की बात करें तो यह फिल्म 80 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। जबकि 20 करोड़ प्रचार पर खर्च किए गए हैं। ऐसे में फिल्म का कुल बजट 100 करोड़ रुपए हो रहा है। अब इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ की कमाई करनी होगी। हालांकि रिलीज से पहले ही यह फिल्म 100 करोड़ रुपए कमा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के राइट्स 100 करोड़ में पहले ही बिक चुके हैं। ऐसे में फिल्म का बजट तो निकल गया अब तो फिल्म सिर्फ प्रॉफिट कमाएगी।
बंपर ओपनिंग की उम्मीद:
एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है। ट्रेड पंडितों के अनुसार यह फिल्म पहले ही दिन करीब 25 से 30 करोड़ रुपए कमा सकती है। वहीं वीकेंड पर यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
'रेस 3' को छोड़ सकती है पीछे:
हाल में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। इसके बावजूद फिल्म ने बंपर ओपनिंग की। पहले ही दिन 'रेस 3' ने 29.17 करोड़ रुपए कमाए। बता दें कि पहले वीकेंड के बाद रेस 3 की कमाई पर ब्रेक सा लग गया है। फैंस भी फिल्म से नाराज दिख रहे हैं। अब तक इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपए के लगभग कमाई की है। वहीं बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की 'संजू' पहले ही दिन 'रेस 3' का यह रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में और इज़ाफा देखने मिलेगा। वैसे भी संजय दत्त की फिल्मों की सिंगल स्क्रीन पर अच्छी डिमांड होती है।