रणबीर कपूर ने अब अपना बिजनेस शुरू कर दिया है। मां नीतू कपूर ने रणबीर के बर्थडे पर उनके ब्रांड से जुड़ी जानकारी बताई है।
रणबीर कपूर अब एक्टर के साथ बिजनेसमैन भी बन गए हैं। रणबीर के 42वें जन्मदिन पर मां नीतू कपूर ने खुद एक्टर के फैंस को यह खुशखबरी दी है। नीतू ने इंस्टाग्राम पर रणबीर का एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'बेटा, भाई, पति, पिता और अब संस्थापक। जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं रणबीर। उम्मदी है कि ARKS (ए रणबीर कपूर स्नीकर्स) का जन्म इस दिन को और खास बनाएगा। तुम्हारे सफर को आगे बढ़ते देखने का अब और इंतजार नहीं कर सकती हूं। मेरा आशीर्वाद और प्यार।'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर हमेशा से स्नीकर्स का बिजनेस करना चाहते थे, लेकिन वह डरते थे क्योंकि उन्हें मार्केट की इतनी समझ नहीं है। हालांकि, अब रणबीर ने अपने इस सपने की तरफ पहला कदम बढ़ा दिया है। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई बयान नहीं आया है, लेकिन नीतू ने उन्हें ARKS का फाउंडर बता दिया है। इसके बाद से ही फैंस भी उनके बिजनेस के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह 'रामायण' आने वाली है। इसमें उनकी जोड़ी साई पल्लवी के साथ बनी है। इसके अलावा 'धूम 4' में भी रणबीर कपूर की एंट्री की खबरें चल रही हैं।