
Ranbir Kapoor Ramayana Controversy: इस साल दिवाली से दो दिन पहले यानि 5 नवम्बर को नितेश तिवारी की रामायण फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्म से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी फिल्म के किरदारों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ जाती है तो कभी कपड़ों तो कभी VFX और फिल्म के म्यूजिक को लेकर यूजर्स और आलोचक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि मुंबई के दादर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, और यश स्टारर 'रामयण' के राम-लक्ष्मण के किरदारों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
इस पोस्ट के अनुसार, मुंबई के दादर में 'रामायण' के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। विरोध करने वालों का कहना है कि इसमें 'रामानंद सागर की रामायण' जैसे प्रामाणिक स्रोत का पालन नहीं किया गया है। वे इस बात से नाखुश हैं कि भगवान राम (जो भगवान विष्णु का अवतार हैं) को एक इंसान के तौर पर दिखाया गया है। उन्हें इस बात से भी दिक्कत है कि राम और लक्ष्मण के किरदारों को 'रामानंद सागर की रामायण' के बजाय 'वाल्मीकि रामायण' के अनुसार दिखाया गया है। इस पोस्ट में आगे ये भी लिखा है कि विरोध करने वाले इन मूर्खों ने 'वाल्मीकि रामायण' की एक लाइन भी कभी नहीं पढ़ी होगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई इसके समर्थन में बोल रहा है तो कोई विरोध जाहिर कर रहा है।
जबकि एक यूजर ने कमेंट किया, 'अब फिल्म के टोटल कलेक्शन में 50 करोड़ और जोड़ लो।'
वहीं, एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ये क्या है…रामानंद सागर ही मुख्य कारण हैं कि हमें वाल्मीकि रामायण का 50% भी सही रूप नहीं मिल पाता। उन्होंने ऐसी धारणा बना दी कि रावण एक महान इंसान था, जबकि असल में वह बुरा था। उन्होंने रावण का इतना महिमामंडन किया कि उसे सबसे महान दिखा दिया, लेकिन लोग कहते हैं कि "उस जमाने के हिसाब से तो ये एकदम सही है"!
एक यूजर ने लिखा, लोगों के पास इतना खाली टाइम कैसे है… अच्छा मान लो फिल्म तुम्हें अच्छी नहीं लगेगी तो विरोध करोगे। मेरा मतलब गंभीरता से है। मैं अब कह सकता हूं कि इस देश में कुछ भी संभव है।
बता दें विश्व हिन्दू परिषद् के अलावा इस फिल्म को लेकर हिंदू जनजागृति समिति ने भी आरोप लगाया है कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रामायण महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई रामायण से अलग है। इसके साथ ही ये भी दावा किया गया कि फिल्म में रावण का महिमामंडन किया गया है जबकि भगवान राम और लक्ष्मण को गलत और विकृत रूप में दिखाया गया है। इसके साथ ही समिति ने ये चेतावनी भी दी है कि अगर रामायण के दूसरे भाग में भी इसी तरह के बदलाव नजर आए, तो वे पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
फिल्म रामायण को लेकर विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि फिल्म में भगवान राम और उनके परिवार को बहुत हल्के रूप में दिखाया गया है। इसके साथ ही विश्व हिन्दू परिषद् ने फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने और इसको दिखाने पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि फिल्म में महर्षि वाल्मीकि की रामायण की कहानी को बदलकर दिखाया गया है।