बॉलीवुड

‘संजू’ स्टारर रणबीर को लगता है ऐसी फिल्मों से डर, कहा – गलती से भी नहीं लगाते हाथ

रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2018, 4:30 PM IST
Ranbir Kapoor
Ranbir Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि उनकी पर्सनालिटी माचो हीरो वाली नहीं है। रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई है। रणबीर का मानना है कि उनकी पर्सनालिटी माचो हीरो वाली नहीं है, इसलिए वह ऐसी फिल्मों का चुनाव सोच-समझ कर करते हैं, जिसमें उनका किरदार ज्यादा माचो न हो।

रणबीर कपूर ने कहा , 'ईमानदारी से सचबताऊं तो मुझे नहीं लगता कि मैं माचो हीरो बन सकता हूं। मेरी पर्सनैलिटी माचो वाली नहीं है। सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार में माचो वाली बात खूब है। मैं जब भी कोई कहानी सुनता हूं तो यह ध्यान रखता हूं कि वह किरदार माचो-लेस हो। मैं नहीं मानता कि दर्शकों को 50 गुंडों की पिटाई करने वाला माचो हीरो ज्यादा पसंद आता है। मेरे हिसाब से दर्शकों को जोडऩे वाली सबसे बड़ी चीज कहानी होती है।'

रणबीर ने कहा, 'मुझे किसी ऐसी कहानी में काम करना उबाऊ लगता है, जिसमें हर दिन घर से स्टूडियो जाकर कुछ अच्छे-अच्छे डायलॉग बोलने हो और पेड़ों के इर्द-गिर्द रोमांस करना और नाचना हो। मुझे स्क्रिप्ट का वह हिस्सा बहुत पसंद है जो ट्रैजिक से भरपूर हो। मतलब 'रॉकस्टार' का किरदार मुझे 'ये जवानी है दीवानी' के किरदार से ज्यादा पसंद है और वह मुश्किल भी ज्यादा था।'

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब