बॉलीवुड

पीएस 2 से क्लैश के चलते करण जौहर ने बदली ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी फिल्म

फिल्ममेकर करण जौहर की बहुचर्चित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। अब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। पहले ये फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Feb 2023, 1:20 PM IST
rocky aur rani ki prem kahan
rocky aur rani ki prem kahan

अलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का इंतजार फैंस को बेसब्री से हैं। इस फिल्म की चर्चे लंबे समय से हो रहे हैं। बीच बीच में फिल्म से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब खबर आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

जी हां पहले इस फिल्म को 28 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे आगे खिसका दिया गया है। अब रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।

हाल ही में मणिरत्नम के निर्देशन में बनी PS-2 को 29 अप्रैल को रिलीज़ करने की घोषणा की गई, जिसके बाद करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट को बदलने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- सिनेमाघरों में फिर सुनाई देगी राजामौली की आरआरआर की गूंज

नए रिलीज डेट का खुलासा करते हुए करण डौहर ने लिखा -"वो कहते हैं 'सबर का फल मीठा होता है'। हम बहुत सारा प्यार लेकर आ रहे हैं! रॉकी और रानी के परिवार हो रहे हैं तैयारऔर अब देखिए ये अनोखी कहानी।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स काम कर रहे हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- फिर खतरे में राखी सावंत की शादी, आदिल तोड़ रहे हैं रिश्ता?

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब