राखी कहती है, “मैं बहुत डिस्टर्ब हूं… मेरी शादी खतरे में है… मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है… अभी मैं आपको कुछ नहीं बता सकती…वक्त आने पर सच सामने आएगा।”
राखी आगे कहती है, “मैं अल्लाह से दुआ करती हूं कि मेरी शादी बच जाए…. मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है अल्लाह… मेरी मां चली गई… तू मुझे मार क्यों नहीं देता… मुझे मेरी शादी बचानी है… शादी कोई जोक नहीं है।” इसके बाद वह गाड़ी में आकर बैठ जाती है, लेकिन उनका रोना बंद नहीं होता। वह कहती है, “किसी को क्या मिलता है मेरी शादी शुदा जिन्दगी में आकर, मुझ पर जुल्म मत करो।”