सिद्धार्थ आनंद ने पूछा गया कि क्या कबीर के साथ जिम को दिखाया जाएगा, इस पर बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा, ''हां क्यों नहीं, कुछ भी हो सकता है। ये एक यूनिवर्स है और आप कैरेक्टर्स के साथ कुछ भी कर सकते हैं। ये एक खेल का मैदान है। आपके पास जिम का प्रीक्वल हो सकता है... ओह रुको, अगर जिम मरा नहीं है तो क्या होगा? क्या होगा अगर कोई हार्नेस है जो पैराशूट को खींचता है?'' फैंस तो इस खबर को सुनकर काफी खुश हो जाएंगे।
इससे पहले भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिद्धार्थ ने इसपर बात की थी। सिद्धार्थ आनंद से पूछा जाता है कि अब आगे क्या होने वाला है? इसका जवाब देते हुए सिद्धार्थ कहते हैं, 'पठान आई है, पठान हिट हुई है, उसके बाद क्या बनाएंगे?'