बॉलीवुड

जब एक-दूसरे को देख बेकाबू हो गए थे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, सरेआम करने लगे थे किस

ऑफस्क्रीन हो या ऑनस्क्रीन, रणवीर-दीपिका की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर और दीपिका काफी बहक गए थे और कट बोलने के बाद भी एक-दूसरे को किस करते रहे।

2 min read
Ranveer Singh Deepika Padukone

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। सभी जानते हैं कि दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते हैं। वहीं, कमेंट्स में भी वह अपने प्यार का इजहार करना नहीं भूलते। ऑफस्क्रीन हो या ऑनस्क्रीन, दोनों की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर और दीपिका काफी बहक गए थे और कट बोलने के बाद भी एक-दूसरे को किस करते रहे।

दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पहली बार संजयलीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में काम किया था। साल २०१३ में दोनों की ये फिल्म रिलीज हुई थी। जिसे काफी पसंद किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करोड़ों का कारोबार किया था। फिल्म में दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन भी थे। इसी फिल्म की शूटिंग दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान लव मेकिंग सीन करते वक्त एक बार दोनों बहक गए थे और कट बोलने के बाद भी एक-दूसरे को किस करते रहे। जिससे वहां मौजूद लोगों को पता चल चुका था कि दोनों प्यार में हैं।

फिल्म के एक क्रू मेंबर ने बताया था कि ‘अंग लगा दे रे’ गाने की शूटिंग के वक्त दोनों डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी किस करते रहे। गाने में दोनों का एक किसिंग सीन था। जब सीन पूरा हुआ तो भंसाली ने कट बोला लेकिन इसके बाद भी दोनों किस करते रहे। उस वक्त सेट पर पचास लोग मौजूद थे। ऐसे में सभी को एहसास हो गया था कि दोनों प्यार में हैं। दोनों की किस काफी बहुत पैशनेट थी।

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को तीन साल पूरे हो चुके हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में दोनों की भव्य शादी हुई थी। कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को छह साल तक डेट किया था। आज दोनों अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

Published on:
15 Nov 2021 12:48 pm
Also Read
View All