4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैकलीन फर्नांडिस ने दिखाई अपनी कातिलाना अंदाज, स्वमिंग पूल में करवाया बोल्ड फोटोशूट

फिल्मों के अलावा, जैकलीन सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन कई बार वह अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 13 Nov 2021, 11:24 AM IST

jacq_.jpg

Jacqueline Fernandez

नई दिल्ली। नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस ने बेहद कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी बड़ी जगह बनाई है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन फिल्मों में आने से पहले एक टीवी रिपोर्टर का काम किया करती थीं। साल 2009 में जैकलीन ने बॉलीवुड में कदम रखा था और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लगातार एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रही हैं। फिल्मों के अलावा, जैकलीन सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन कई बार वह अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं।

जैकलीन फर्नांडिस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर ५६ मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह जब भी कोई तस्वीर शेयर करती हैं तो उस पर लाखों लाइक्स आते हैं। अब जैकलीन ने अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: काजोल की इस आदत से परेशान हुए अजय देवगन, बोले- पहले ऐसा नहीं करती थी लेकिन बुढ़ापे में...

दरअसल, जैकलीन ने दुबई से अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने डीप नेक ब्लू मोनोकिनी पहन रखी है। पहली तस्वीर में जैकलीन को पुल के किनारे बैठकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर के सनग्लासेस पहन रखे हैं। साथ ही, गोल्डन कलर की जूलरी पहन रखी है। कैमरे के सामने वह ग्लैमरस अंदाज में पोज़ दे रही हैं। फैंस को उनका ये बोल्ड अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेेस को देखतेे ही अभिषेक बच्चन ने कह डाला- 'ऐश्वर्या राय को तुम टक्कर दोगी'

जैकलीन ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पूल बेबी’। उनके पोस्ट पर चौदह लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि अक्सर जैकलीन अपनी बोल्ड फोटो शेयर कर लोगों के होश उड़ा देती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन जल्द ही फिल्म रामसेतु में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार व नुसरत भरुचा लीड रोल में हैं।