4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्ट्रेस को देखते ही अभिषेक बच्चन ने कहा- ‘ऐश्वर्या राय को तुम टक्कर दोगी’

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार अभिषेक बच्चन ने एक एक्ट्रेस को देखते ही उनकी तुलना ऐश्वर्या से कर दी थी। तो चलिए बताते हैं आपको उस एक्ट्रेस के बारे में-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 13 Nov 2021, 9:48 AM IST

abhishek_bachchan_.jpg

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की दुनिया दीवानी है। विश्व सुंदरी रह चुकीं ऐश्वर्या की खूबसूरती पर हर कोई फिदा है। एक्ट्रेस ने साल १९९७ मेें मणिरत्नम की फिल्म इरूवर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने और प्यार हो गया फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार अभिषेक बच्चन ने एक एक्ट्रेस को देखते ही उनकी तुलना ऐश्वर्या से कर दी थी। तो चलिए बताते हैं आपको उस एक्ट्रेस के बारे में-

‘अलादीन’ टीवी शो में नजर आने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर को कौन नहीं जानता है। बेहद ही कम उम्र से उन्होंने टीवी पर काम करना शुरू कर दिया था। ऐसे में उनकी लोगों के बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब अवनीत बॉलीवुड ‘पंगा क्वीन’ कंगना रनौत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीकू वेड्स शेरू (Tiku weds Sheru) से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली हैं। अपनी पहली फिल्म के लिए अवनीत काफी एक्साइटिड हैं। हालांंकि, उनके इस टैलेंट को अभिषेक बच्चन ने बहुत पहले ही पहचान लिया था।

यह भी पढ़ें: जब करीना कपूर के ब्लाउज ने दे दिया उन्हें धोखा, होना पड़ा ऊप्स मोमेंट का शिकार

दरअसल, अवनीत कौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अवनीत काफी इमोशनल दिखाई दे रही हैं। वह बताती हैं कि लोग कैसे उनसे कहते थे कि आप पिक्चर नहीं, आप टीवी शो करती हैं। लेकिन उसके बाद वह तब खुश हो जाती हैं जब एक बार ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ में अभिषेक बच्चन पहुंचे थे। तब उन्होंने अवनीत की काफी तारीफ की थी।

यह भी पढ़ें: काजोल की इस आदत से परेशान हुए अजय देवगन, बोले- पहले ऐसा नहीं करती थी लेकिन बुढ़ापे में...

अभिषेक ने अवनीत से कहा था, ‘मुझे कोरियोग्राफी के बारे में ज्यादा समझ नहीं है लेकिन मुझे आपके एक्सप्रेशन बहुत पसंद आए। मैं घर जा रहा हूं और ऐश्वर्या से कहूंगा कि अगले 10 साल में उनके सामने कड़ी प्रतिस्पर्धा है। आप बहुत जल्‍द फिल्मों में नजर आएंगी।' बता दें कि अवनीत कौर ने साल 2010 से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा, वह सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। जिनके साथ अवनीत अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं।