2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था करीना कपूर खान का ऊप्स मोमेंट, ब्लाउज की वजह से शर्मिंदा हो गई थी बेबो

कई बार सेलेब्स को उनका स्टाइल करना भारी पड़ जाता है। कई बार वे ऐसे मूमेंट का शिकार हो जाते हैं, जिसके बारे में लोग सोचना भी नहीं चाहते। ऐसा ही कुछ करीना कपूर खान यानि कि बेबो के साथ भी हो चुका है। करीना कपूर को लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके फैशन को भी खूब पसंद करते हैं। वह अक्सर अपने लुक के साथ एक्सपैरीमेंट करती रहती हैं। लेकिन कई बार फैशन उनपर भारी पड़ जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 21 Dec 2021, 8:04 PM IST

kareena_kapoor2.jpg

kareena kapoor

बेबो बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं जो अपने एक्टिंग से लेकर अपने स्टाइल, अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। हालांकि कई बार उनका यह ड्रेसिंग सेंस भी उपर भारी पड़ा है। ऐसे कई मूमेंट्स आए जब वह उप्स मूमेंट का शिकार हुई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। वह कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रही हैं। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है।

करीना ने सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और आमिर खान तक के साथ काम किया है। उनकी लोगों के बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके फैशन को भी खूब पसंद करते हैं। वह अक्सर अपने लुक के साथ एक्सपैरीमेंट करती रहती हैं। लेकिन कई बार फैशन उनपर भारी पड़ जाता है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने बेटे आर्यन की सुरक्षा के लिए दिया ये बड़ा बलिदान

ऐसा ही एक बार करीना कपूर के साथ हुआ था, जब वह ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बच गई थीं। दरअसल, एक फंक्शन के दौरान करीना के ब्लाउज़ ने उन्हें धोखा दे दिया। फंक्शन में करीना एक व्हाइट कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन इसी दौरान उनका ब्लाउज धोखा दे गया। जिसके बाद करीना ने एक सेफ्टी पिन के जरिए अपने ब्लाउज को संभाला था। उस फंक्शन से करीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

यह भी पढ़ें: 4 बच्चों के पिता सैफ अली खान को सता रहा है फिर पिता बनने का डर!

हालांकि, करीना ने बेहद ही समझदारी के साथ अपने ब्लाउज को संभाल लिया और पूरे आत्मविश्वास के साथ फंक्शन में शामिल हुईं। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान लीड रोल में हैं। इससे पहले भी दोनों साथ में काम कर चुके हैं। ऐसे में फैंस दोनों को फिर से साथ देखने के लिए काफी एक्साइटिड हैं।