2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काजोल की इस आदत से परेशान हुए अजय देवगन, बोले- पहले ऐसा नहीं करती थी लेकिन बुढ़ापे में…

बॉलीवुड कपल्स की जब भी बात आती है तो इसमें अजय देवगन और काजोल का नाम जरूर आता है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। दोनों की शादी को दो दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 12 Nov 2021, 8:22 PM IST

kajol.jpg

Ajay Devgn Kajol

नई दिल्ली। बॉलीवुड कपल्स की जब भी बात आती है तो इसमें अजय देवगन और काजोल का नाम जरूर आता है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। दोनों की शादी को दो दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। काजोल और अजय देवगन ने साल 1999 में शादी की थी। इतने सालों बाद भी दोनों के बीच पहले जैसा ही प्यार बरकरार है। हालांकि, दोनों आपस में खूब मस्ती मजाक और नोक-झोंक करते रहते हैं। एक बार दोनों साथ में एक इंटरव्यू में पहुंचे थे। यहां अजय देवगन ने बताया कि उन्हें काजोल की कौन सी आदत पसंद नहीं है।

इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया कि काजोल को फोटो क्लिक करवाने का बेहद शौक है। लेकिन उस फोटो को खिंचवाने के बाद उसे ठीक करने में तीन घंटे लगाती हैं। अजय ने कहा, 'काजोल को फोटो क्लिक करवाने का बेहद शौक है। इसमें कोई दिक्कत नहीं है मगर एक फोटे लेने के बाद उस फोटो को ठीक करने के लिए 3 घंटे का वक्त बर्बाद होता है क्योंकि काजोल को वो तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी होती है। पहले काजोल ऐसा नहीं करती थी लेकिन अब बुढ़ापे में आकर...' अजय देवगन ने इतना कहा ही था कि काजोल ने उनके टोकते हुए कहा कि बुढापा होगा तुम्हारा मेरा नहीं है।

यह भी पढ़ें: जब करीना कपूर के ब्लाउज ने दे दिया उन्हें धोखा, होना पड़ा ऊप्स मोमेंट का शिकार

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने बेटे आर्यन की सुरक्षा के लिए दिया ये बड़ा बलिदान

बता दें कि अजय देवगन और काजोल की मुलाकात फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी। उस वक्त दोनों किसी और को डेट कर रहे थे। साथ में काम करते वक्त दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। उसके बाद दोनों का ही ब्रेकअप हो गया और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया था। बस दोनों को साथ में वक्त बिताना अच्छा लगता था। दोनों समझ चुके थे कि उन्हें प्यार हो गया है। चार साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद काजोल ने एक बेटी न्यासा और एक बेटे युग को जन्म दिया।