बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी, लेकिन रणवीर सिंह बिल्कुल नहीं चाहते थे कि उनकी मां उनकी ये फिल्म देखें। जानें क्या थी इसके पीछे की वजह।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह उन अभिनेताओं में से एक हैं। जिन्होंने बेहद ही कम समय में नाम और शोहरत को गले लगाया। आज रणवीर सिंह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। रणवीर सिंह ने साल 2010 में अपना डेब्यू किया था, लेकिन साल 2015 में आई उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी से रणवीर सिंह को सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई। लेकिन आप ये बात जानकर हैरान हो जाएंगे कि रणवीर सिंह ने अपनी ये सुपरहिट फिल्म अपनी मां को नहीं दिखाना चाहते थे। जानें क्या थी वजह।
'बाजीराव मस्तानी' नहीं दिखाना चाहते थे मां को
दरअसल, रणवीर सिंह ने बताया था कि 'उनकी मां को वैसी फिल्में बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जिनमें एक्टर की मौत हो जाए। वहीं फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के क्लाइमेक्स में बाजीराव की मौत हो जाती है। जिसका रोल रणवीर सिंह प्ले कर रहे थे। यही वजह थी कि रणवीर सिंह बिल्कुल भी नहीं चाहते थे कि उनकी मां ये फिल्म देखें।'
मां की जिद्द के आगे हारे रणवीर सिंह
रणवीर ने बताया कि 'वो नहीं चाहते थे कि उनकी मां कभी भी उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी देखें, लेकिन जब फिल्म रिलीज़ हुई तो उनकी मां से फिल्म देखने के लिए खूब जिद्द की। काफी समय तक उनकी मां उनसे कहती रही कि उन्हें वो फिल्म देखनी है।' जिसके बाद रणवीर सिंह ने अपनी मां की जिद्द के आगे हार मान ली और मां को फिल्म दिखाने के लिए राजी हो गए।
फिल्म देख सीने से लगाया रणवीर सिंह को मां ने
रणवीर बताते हैं कि 'जब उनकी मां ने फिल्म का क्लाइमेक्स सीन देखा तो कुछ समय के लिए सन्न हो गईं और फिर कुछ देर बाद उन्हें गले से लगाकर रोती रही। रणवीर ने बताया कि उनकी मां को उनकी फिल्म काफी पसंद आई। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि उनके बेटे के बिना बाजीराव मस्तानी बन ही नहीं सकती थी।'
पहली फिल्म मिलने पर बहुत रोए थे रणवीर सिंह
आपको बता दें फिल्मों में आने से पहले एक्टर रणवीर सिंह एक विज्ञापन कंपनी में काम किया करते थे। वो कंपनी में कॉपी एडिटर के पद पर काम किया करते थे। स्ट्रगल के बाद रणवीर सिंह को मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में काम करने का मौका मिला। खबरों की मानें तो जब रणवीर सिंह को पहली फिल्म ऑफर हुई थी तो वो खूब रोए थे। एक्टर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म '83' में पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग दिखाई देंगे।