बॉलीवुड

रणवीर सिंह के साथ महिला ने किया फ्लर्ट तो एक्टर ने दिया ये रिएक्शन, बोले- मैं 2 बच्चों का बाप बनने वाला हूं

Ranveer Singh Video: रणवीर सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला उनसे फ्लर्ट करती नजर आ रही है और उन्होंने शरमाते हुए बेहद शानदार जवाब दिया। जिसे सुनकर उस जगह पर मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।
2 min read
Jul 28, 2026
Ranveer Singh gave ultimate reaction woman who flirted said i am about to become father of two
रणवीर सिंह का वीडियो (Photo Source- Ranveer Singh Shoot Video)

Ranveer Singh Video: बॉलीवुडके एनर्जी किंग कहे जाने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने खास मजाकिया अंदाज और हाजिरजवाबी को लेकर छाए हुए हैं। हाल ही में इंटरनेट पर शूटिंग सेट का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मॉडल के फ्लर्ट करने पर रणवीर ने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े। यह क्लिप जैसे ही सोशल मीडिया पर आया ट्रेंड करने लगा और फैंस एक्टर की मासूमियत के साथ उनके कूल एटीट्यूड की तारीफ भी करते नहीं थक रहे हैं।

रणवीर सिंह ने फ्लर्ट करती महिला को दिया ये जवाब

रणवीर सिंह का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है वह अप्रैल 2026 का बताया जा रहा है, जब रणवीर सिंह अपने हेल्थ-स्नैकिंग और प्रोटीन ब्रांड 'SuperYou' के एक कमर्शियल शूट पर थे। यह शूटिंग 'Starbucks India' के साथ उनके एक प्रोटीन कॉफी कैंपेन के लिए की जा रही थी। शूटिंग के दौरान दीक्षा नारंग नाम की एक मॉडल-एक्ट्रेस भी वहां मौजूद थीं। जब सेट पर कॉफी ब्लेंडर खराब हो गया, तो दीक्षा ने इसे रणवीर से बात शुरू करने का एक बेहतरीन मौका समझा। उन्होंने मजाक-मजाक में "कॉफी के लिए केमिस्ट्री" की बात कही, लेकिन रणवीर ने मुस्कुराते हुए इसे "प्यार की केमिस्ट्री" समझ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच बेहद मजेदार बातचीत शुरू हो गई।

"दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं यार..."

मॉडल की फ्लर्टी बातों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर सिंह थोड़ी देर रुके, शरमाए और खिलखिलाकर मुस्कुराते हुए बोले, "कितना फ्लर्ट कर रही हो... मैं दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं यार!" उनके इस अचानक और मजाकिया जवाब को सुनकर पूरे सेट पर हंसी का माहौल बन गया। बता दें, रणवीर सिंह और उनकी पत्नी, सुपरस्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को हाल ही में आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में देखा गया था, जिसमें संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे। इसके बाद, रणवीर निर्देशक जय मेहता की पोस्ट-एपोकैलिप्टिक सर्वाइवल थ्रिलर 'प्रलय' में नजर आ सकते हैं, हालांकि मेकर्स द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Updated on:
28 Jul 2026 01:41 pm
Published on:
28 Jul 2026 01:41 pm
Also Read
View All
‘अब रोने वाली कोई बात नहीं’, प्रदर्शनकारियों की पिटाई पर कंगना रनौत का नया बयान, हिन्दू युवा महिलाओं पर भी दिया विवादित बयान

असम में पिछले 10 दिनों से तबाही; बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान! बनाई ये योजना

“पति की ताकत से डरती थी”, रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी का पोस्ट वायरल, फैंस बोले आप स्ट्रॉन्ग हो, हम आपके साथ हैं

1998 ब्लैकबक केस पर बनी ‘काला हिरण’ को मिला कोर्ट से बड़ा झटका, जानिए क्या है फिल्म और सलमान खान से जुड़ा विवाद

38 साल बाद, मिथुन चक्रवर्ती संग सुपरहिट गाने को याद कर भावुक हुईं मंदाकिनी, बोलीं- ‘कुछ गाने कभी फीके नहीं पड़ते’