बॉलीवुड

शादी से पहले यह काम करना चाहते हैं रणवीर, दीपिका हो सकती है नाराज!

हमसे जुलाई के आखिरी और अगस्त की शुरुआत में फ्री रहने को कहा गया है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 5:01 PM IST
Ranveer singh
Ranveer singh

अभिनेता रणवीर सिंह और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की शादी की अटकलें दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल रणवीर अपने वर्किंग कमिटमेंट्स को पूरा करने में लगे हैं और वह शादी करने से पहले अगले महीने अपने बैचलर दोस्तों के साथ ट्रीप पर जाने का प्लान बना चुके हैं। रणवीर के एक नजदीकी सूत्र ने एक अखबार से बातचीत करते हुए बताया 'हमसे जुलाई के आखिरी और अगस्त की शुरुआत में फ्री रहने को कहा गया है। रणवीर अपने दोस्तों के साथ वक्त गुजारना चाहते हैं। रणवीर के इस प्लान से लगता है के शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ अच्छा वक्त गुजारना चाहते हैं। फिलहाल रणबीर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में बिजी हैं।

10 नवंबर को रचा सकते हैं शादी:
रिपोट्र्स की मानें तो दीपिका और रणवीर 10 नवंबर को शादी कर सकते हैं। हालांकि ये शादी कहां होगी इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है। रणवीर और दीपिका पादुकोण इटली या फिर स्विट्जरलैंड में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं, जबकि बैंगलुरु में ग्रैंड रिसेप्शन भी होना है। दिलचस्प बात यह है कि अभी तक न तो रणवीर सिंह और ना ही दीपिका पादुकोण ने ही अपनी शादी की खबरों को लेकर कुछ कहा है।

ऐसे करीब आए रणवीर और दीपिका:
कहा जाता है कि रणवीर और दीपिका के बीच नजदीकियां फिल्म 'रामलीला' से बढ़ी थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्मों में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में इन्हीं के एक फैन ने सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर का वेडिंग लुक शेयर किया था। इस तस्वीर में दीपिका और रणवीर पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं। दोनों ने क्रीम और हल्के नीले रंग के कपड़े पहने हैं।

फिलहाल 'सिम्बा' की शूटिंग में बिजी:
अगर बात रणवीर सिंह के कॅरियर की करें तो उन्हें फिल्म 'पद्मावत' में खिलजी के रोल के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मामित किया गया है। और अभी वो फिल्म 'सिम्बा'की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं आखिरी दफा दीपिका को एयरपोर्ट पर ही स्पॉट किया गया था। इसके अलावा वह ज्वेलरी शोरूम में भी स्पॉट की गई हैं, जो उनकी शादी की तैयारियों की तरफ इशारा करती हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब