बॉलीवुड

हैप्पी वेलेंटाइन वीक : रणवीर सिंह ने पहली बार में ही कर दिया था अनुष्का शर्मा को इम्प्रेस

वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले यानी की 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। वैसे तो किस करने के लिए किसी डे की जरूरत नहीं होती मगर पहली बार अपने साथी को किस करना सचमुच ही चुनौतीपूर्ण होता है।

3 min read
Feb 05, 2022
हैप्पी वेलेंटाइन वीक : जब रणवीर सिंह पूरा दिन अनुष्का शर्मा को करते रहे किस

वेलेंटाइन वीक आने वाली 7 फरवरी से शुरु होने वाला है, और प्यार करने वाले हर व्यक्ति को इस दिन का इंतजार रहता है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी कपल के लिए भी ये एक विशेष हफ्ता होता है। इसी वीक में एक दिन ऐसा होता है जिसे किस डे कहते हैं। आज हम आपको इस विशेष दिन के अवसर पर बॉलीवुड का एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जब शूटिंग के दौरान किसिंग सीन फिल्माया जा रहा था, और शूटिंग के दौरान ही एक्टर ने एक्ट्रेस को इम्प्रेस भी कर दिया था। ये किस्सा किसी और का नहीं, बल्कि रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा का है।

फिल्मों में जो भी किसिंग सीन फिल्माएं जाते हैं उनके लिए एक्टर्स को मेंटली और फिजिकली काफी तैयारियां करनी पड़ती हैं। पूरी यूनिट के सामने ऐसे सीन करते समय एक्टर्श बुरी तरह से नर्वस हो जाते हैं। और शुटिंग कैंसिल भी करनी पड़ जाती है। एक ऐसे ही सीन के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे परफेक्ट बनाने के लिए रणवीर सिंह पूरे दिन अनुष्का शर्मा को परेशान करते रहे थे। फिल्म में ये सीन केवल 12 सेकेंड तक का ही दिखाया गया था।


अपनी पहली ही फिल्म 'बैंड बाजा बारात' रणवीर सिंह अनुष्का शर्मा को इम्प्रेस करने में सफल रहे थे। हालांकि अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री में रणवीर सिंह से सीनियर थीं। लेकिन रणवीर का जादू ही ऐसा था कि अनुष्का रणवीर से एट्रेक्ट होने लगीं। जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में आने लगीं थीं। वहीं रणवीर और अनुष्का के अफेयर को केश करने के लिए यशराज फिल्म्स ने दोनों का एक किसिंग सीन फिल्म में रखने का फैसला किया।


जब ये सीन फिल्माया जा रहा था तब अनुष्का शर्मा बूरी तरह से नर्वस थीं। दरअसल, अनुष्का इस सीन के लिए मेंटली तैयार नहीं थीं, और खुद को बहुत अनकम्फर्टेबल महसूस कर रहीं थीं। रणवीर सिंह ने अपने एक इंटरव्यु के दौरान कहा कि, "किस स्क्रिप्ट का एक हिस्सा था, इसलिए हमें इसे करना पड़ा और इसे बहुत ही खूबसूरती से ट्रीट किया गया है। हमने इसे सिर्फ एक टेक में किया। मैंने गलत होने की कोशिश की, लेकिन मैं एक किसर बहुत अच्छा था"। यानी की रणवीर सिंह के अनुसार ये सीन एक टेक में ही फिल्मा लिया गया था। हालांकि उन दोनों का अफेयर उन दिनों जोरो पर था, फिर भी अनुष्का रणवीर की इन हरकतों से परेशान हो गई थीं।

यह भी पढ़ें: राजकुमार ने भरी महफिल में निकाल दी थी सलमान खान की अकड़, कहा- 'अब्बा से पूछकर आओ कि हम कौन हैं'


रणवीर ने बताया, "अनुष्का के साथ काम करना शानदार रहा। उसने कभी मुझे यह महसूस कराने की कोशिश नहीं की कि मैं नहीं जानता कि मैं क्या कर रहा हूं। एक सह-अभिनेता के रूप में मेरे लिए उनके मन में बहुत सम्मान है और मैं इसके लिए उनका सम्मान करता हूं।" पर्दे पर अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री बहुत निखर कर सामने आती है। और दर्शक उन्हें साथ में देखना पसंद भी बहुत करते हैं।


फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के बाद रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' में भी सामने आई थी। इसके अलावा ये जोड़ी फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भी सामने आई थी। रणवीर सिंह हमेशा से ही अपने शरारती मिजाज के लिए जाने जाते रहे हैं। वहीं रणवीर ने अपने इंटरव्यूज में ये भी कबूल किया है कि उनकी कईं सारी ग्रलफ्रेंडस रही हैं। वहीं आपको बता दें कि आज रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ शादी कर चुके हैं और वन वूमेन मैन बन चुके हैं। और उनकी सारी रंगरलियां खत्म हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की 'पद्मावत' के बाद अब 'पृथ्वीराज' पर भड़की करणी सेना, बैन लगाने की कर दी मांग

Published on:
05 Feb 2022 12:51 pm
Also Read
View All