बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राजकुमार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से आज भी चर्चा में आ जाते हैं। वो एक बेहतरीन अभिनेता तो थे ही उनकी बेबाकी भी इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी। राजकुमार मन में बातें रखना नहीं जानते थे। उनके दिल में किसी के लिए बैर हो ना हो मुंह पर वो मन में चल रही बात कह दिया था करते थे।