
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हर चीज में आगे रहते हैं। साथ ही वे अपने रिलेशन को लेकर भी काफी ओपन हैं। रणवीर सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन रणवीर सिंह ने अब जो खुद के बारे में खुलासा किया है, उसे सुनकर आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे। रणवीर सिंह का यह बयान काफी वायरल हो रहा है। दरअसल रणवीर सिंह ने खुद के बारे में खुलासा किया है कि 14 साल की उम्र में उनकी एक दो नहीं बल्कि एक साथ तीन गर्लफ्रेंड्स थी।
साथ ही उनका कहना है कि वह शुरु से ही लड़कियों के साथ अच्छे रहे हैं। एक घटना के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार वे अपने परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियों पर गए थे। रणवीर का कहना है कि जब वे अमेरिका से वापस लौटे तो उन्हें लगा कि पह पहले से ज्यादा लंबे हो गए हैं।
रणवीर ने कहा, 'उसके बाद मैंने एक लड़की को डेट करना शुरू किया, फिर एक और, फिर एक और.. आपको हैरानी होगी लेकिन इन तीनों लड़कियों मैं एक साथ डेट कर रहा था वो भी 14 साल की उम्र में।' बता दें कि इससे पहले भी रणवीर एक खुलासा कर चुके हैं कि उन्होंने बहुत कम उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। वैसे भी रणवीर सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। पहले रणवीर सिंह का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था।
फिलहाल रणवीर के अफेयर के चर्चे दीपिका पादुकोण के साथ हैं। माना जाता है कि रणवीर और दीपिका करीब 5 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों की सगाई की खबरें सामने आईं थीं। वहीं अब दोनों की शादी को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई। लेकिन रणवीर की जिंदगी से जुड़े इस राज को लेकर दीपिका की क्या प्रतिक्रिया होगी।